Bihar News: आचार संहिता लगते ही हरकत में जिला प्रशासन, हटाए जा रहे होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर

Lok Sabha Election Schedule: लोकसभा चुनाव की तारीखों का लोगों को बेसब्री से इतेज़ार था, जो कि शनिवार को ख़त्म हो गया। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार को निर्वाचन आयोग की तरफ़ से चुनाव की घोषणा करने के बाद ज़िला प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार के मददेनज़र लगी सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया।

Lok Sabha Election date Announced code of conduct imposed Bihar administration comes into action

इसी क्रम में बेगूसराय जिला मुख्यालय के समहारणालय और विभिन्न जगहों पर सियासी दलों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स को तेजी से हटाया जाने लगा। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों पर भी लगे सरकार की उपलब्धियां गिनाने वाले कई बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी उतार दिए गए।

बेगूसराय जिला में सभी प्रमुख चौराहों पर राजनीतिक दलों के प्रचार में सामग्री को पुलिस टीम की मौजूदगी में हटाया गया। वहीं सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए हैं। बैनर, पोस्टर और होर्डिग्स हटवाते वक्त राजेश कुमार (जिला के अपर समाहर्ता) सोमेश बहादुर माथुर (उप विकास आयुक्त) और वरीय समाहर्ता किशन कुमार मौजूद रहेI

बेगूसराय सदर क्षेत्र में भी प्रशासन हरकत में वज़र आया। होर्डिंग और बैनर जैसी सियासी दलों की प्रचार सामग्री हटवाने का यह नज़रा बेगूसराय के सभी विधान सभा क्षेत्रों में भी देखने को मिला। प्रचार सामाग्री हटाओ अभियान के बाद से जिले का नज़ारा ही बदल गया।

आपको बता दें कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव सात चरणों में होगा। 28 मार्च को पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन होगा। वहीं 19 अप्रैल को मतदान होंगे। होली की वजह से 2 अप्रैल तक नामांकन होगी। वहीं 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होगा।

इसके अलावा 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। इसके अलावा पांचवें चरण के लिए 20 मई को वोटिंग होंगी। छठे चरण का चुनाव 25 मई को होगा। वहीं अंतिम और सातवें चरणा के लिए एक जून को मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+