Lok Sabha Chunav: चिराग पासवान ने नरेंद्र मोदी के लेकर की भविष्यवाणी, एनडीए उम्मीदवारों के लिए कही ये बात
Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में तीसरे चरण के लिए हुए मतदान के बाद आगे के मतदान के मद्देनज़र चुनावी प्रचार प्रसार तेज़ हो चुका है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में नामांकन सभा को संबोधित किया।
एनडीए पाटलिपुत्र प्रत्याशी राम कृपाल यादव के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चिराग पासवान ने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं देश में तीन चरण का मतदान हो चुका है। इस तीन चरण मतदान के बाद एक बात साफ है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

4 जून को ईवीएम खुलने के बाद यह तस्वीर साफ हो जाएगी। ऐसे में यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम लोग एक ऐसे प्रत्याशी को पाटलिपुत्र से जीतवाकर भेजें। अपना प्रतिनिधित्व एक ऐसा सांसद को सौंपे, जो जीत कर जाएं तो प्रधानमंत्री के ठीक बगल में बैठकर आप लोगों की समस्या का समाधान कर सके।
पाटलिपुत्र की जनता के लिए रामकृपाल यादव से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आप लोगों के लिए उन्होंने पिछले 10 सालों में ईमानदार प्रयास किया है। अपने क्षेत्र के विकास को लेकर ,उन्होंने दिन-रात ईमानदारी से आपके बीच रहने का काम किया।
रामकृपाल यादव मेरे परिवार के समान हैं, इसलिए मुझसे बेहतर और कोई नहीं जान सकता । जब हम लोग संसद में बोलते हैं तो उनका ध्यानअपने क्षेत्र की समस्या को लेकर केंद्रित रहता है। प्रधानमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान हो या किसी मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान करने का काम करते हैं।
दिन-रात प्रयासरत रहते हैं कि कैसे क्षेत्र का विकास हो। जब रामकृपाल यादव जीतेंगे तो हमारे देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के शपथ लेगें। वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान ने जहानाबाद से एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में जहानाबाद गांधी मैदान में विशाल नामांकन सभा को संबोधित किया ।
चिराग पासवान ने उजियारपुर एनडीए प्रत्याशी एवं वर्तमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के पक्ष में उच्च विद्यालय मोहददीनगर में विशाल जनसभा को संबोधित कर नित्यानंद राय को जनता से अपार बहुमत से जीतने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications