Lok Sabha Polls: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मतदान के दिन इस राज्य में पेड हॉलिडे का ऐलान

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग पहले ही ऐलान कर चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इस बीच, एक राज्य में चुनाव के मद्देनजर मतदान के दिन 'पेड हॉलिडे' का ऐलान कर दिया गया है।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि बिहार सरकार ने सार्वजनिक और निजी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन पेड हॉलिडे मिलेगी। इसमें कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 'बी' के अनुसार, मतदान के दिन कर्मचारियों को 'पेड हॉलिडे' देने का प्रावधान है।

bihar declares paid holiday

19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान
राज्य की 40 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान होगा। अगिआंव (भोजपुर) विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी 1 जून को होगा। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, सभी लोकसभा क्षेत्रों में कार्यालयों और कार्यस्थलों में छुट्टी रहेगी। जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+