Lok Sabha Election 2024: बिहार में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें, क्या कहते हैं सर्वे के आंकड़े
Lok Sabha Election 2024 के लिए अब वक्त ज्यादा नहीं बचा है। देश भर में राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए रणनीतियों पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही बूथ लेवल पर पार्टी की सियासी ज़मीन भी मज़बूत करने में जुटी हुईं हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न चैनल ओपिनियन पोल भी करा रहे हैं। इसी क्रम में टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने भी ओपिनियन पोल सर्वे कराया है। सर्वे में बताया गया है कि अगर आज की तारीख में चुनाव होते हैं तो बिहार में भाजपा की क्या तस्वीर होगी। इंडिया गठबंधन कहां स्टैंड करेगी।

सर्वे में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को बढ़त मिलने की उम्मीद दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन के हालात कमज़ोर नज़र आ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार की जदयू, लालू यादव की राजद और राहुल गांधी की कांग्रेस के साथ वाम दल के प्रदर्शन पिछले चुनावों के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है।
टाइम्स नाऊ-ईटीजी के ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर नज़र डालें तो बिहार 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 22 से 24 सीटें जा सकती हैं। ग़ौरतलब है कि इस बार बिहार में बिहार भाजपा उपेंद्र कुशवाहा की रालोजद, चिराग पासवान की लोजपा (R), जीतनराम मांझी की HAM और पशुपति पारस की रालोजपा के साथ चुनावी दांव खेलेगी।
2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भारतीय जनता पार्टी मे नीतीश की पार्टी जदयू के साथ चुनावी बिगुल फूंका था। इस दौरान भाजपा ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था और सभी सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं एनडीए गठबंधन ने 40 में 39 सीटों पर कब्ज़ा जमाते हुए विपक्षी दलों एतिहासिक मात दी थी।
आज की तारीख में लोकसभा चुनाव होने पर बिहार में INDIA गठबंधन के खाते में 16 से 18 सीटें जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के खाते में आधी से भी कम सीटें आने की उम्मीद है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी के ओपिनियन पोल के नतीजे इंडिया गठबंधन को सोचने पर मजबूर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications