Aurangabad Lok Sabha Seat: 1952 से लेकर आज तक एक रिकॉर्ड है बरकरार, जानिए इतिहास और समीकरण

Aurangabad Lok Sabha Seat: बिहार के सियासी गलियारों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी चर्चा शुरू हो चुकी है। इन्ही सब चर्चाओं के बीच आज हम आपको औरंगाबाद लोकसभा सीट का सियासी समीकरण और इतिहास बताने जा रहे हैं। इस लोकसभा सीट पर ज़्यादातर दो ही परिवार का क़ब्ज़ा रहा है। 1952 से 1984 तक कांग्रेस के सत्येंद्र नारायण सिंह लगातार 7 बार सांसद रहे।

1989 के लोकसभा चुनाव सत्येंद्र नारायण सिंह के सिपहसालार रहे रामनरेश सिंह (लूटन सिंह) ने जनता दल की टिकट पर चुनावी ताल ठोकी और सत्येंद्र नारायण सिंह की पुत्रवधू श्यामा सिंह को सियासी मात दी। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली औरंगाबाद लोकसभा सीट पर वीपी सिंह की लहर में 1989 में सेंध पड़ी।

Political History Aurangabad Lok Sabha Seat

आज की तारीख में औरंगाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा का क़ब्ज़ा है, ग़ौरतलब है कि लूटन सिंह के बेटे सुशील सिंह लगातार दूसरी बार यहां से सांसद बने हैं। इस लोकसभा सीट पर सत्येंद्र नारायण सिन्हा और रामनरेश सिंह (लूटन बाबू) का परिवार चुनाव में आमने-सामने रहा है।

औरगाबाद लोकसभा सीट के अनंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुवा, इमामगंज और टिकारी विधानसभा सीट शामिल है। यहां के जातीय समीकरण की बात की जाए तो सबसे ज़्यादा राजपूत वोटर हैं। उसके बाद यादव मतदाताओं की तादाद है।
मुस्लिम मतदाताओं की तादाद 8.5 फीसद, कुशवाहा की ताद 8.5 फीसद और भूमिहार मतदाताओं की तादाद 6.8 फीसद है। एससी और महादलित वोटरों की तादाद 19 फ़ीसद है। यहां राजपूत और यादव मतदाता विनिंग फैक्टर के तौर जाने जाते हैं।

1952 से लेकर आज की तारीख तक औरंगाबाद लोकसभा सीट के नाम दर्ज एक रिकॉर्ड कायम है, वह यह है कि 1952 से लेकर 2019 तक यहां से राजपूत जाति के उम्मीदवार ही सांसद बने हैं। यहां से सबसे पहले सांसद सत्येंद्र सिन्हा बने थे, जो कि राजपूत जाति से ताल्लुक रखते थे, उन्होंने बाद में बिहार के मुख्यमंत्री पद की भी ज़िम्मेदारी संभाली थी।

इस लोकसभा सीट से अब तक जीते सांसदों की सूची

1950: सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस

1952: सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस

1957: सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस

1971: सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस

1977: सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस

1980: सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस

1984: सत्येंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस

1989: राम नरेश सिंह, जनता दल

1991: राम नरेश सिंह, जनता दल

1996: वीरेंद्र सिंह, जनता दल

1998: सुशील कुमार सिंह, समता पार्टी

1999: श्यामा सिन्हा, कांग्रेस

2004: निखिल कुमार, कांग्रेस

2009: सुशील कुमार सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)

2014: सुशील कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी

2019: सुशील कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+