Lok sabha election 2024: राष्ट्रीय जनता दल ने तेज़ की चुनावी तैयारी, जानिए क्या है मास्टर प्लान?
Lok sabha election 2024: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा तो चढ़ा ही हुआ है, वहीं लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने रणनीतियां बनानी शुरू करी दी हैं। वहीं बैठकों का दौर भी जारी है। इसी क्रम में राजद के दिनग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी बैठक हुई।
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनज़र पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जा रहा है। इस बाबत विधायकों को सक्रिय सदस्य बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने सक्रिय सदस्य नहीं बनाए हैं उनकी क्लास भी लगी है। कभी भी चुनाव का बिगुल बज सकता है, इसलिए पार्टी के जिला अध्यक्षों को ज्यादा से ज़्यादा सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कहा गया है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूती देने पर ज़ोर देते हुए, कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी करें। जहां कमी नज़र आ रही है उसे दूर करें। हर घर तक पार्टी के कार्यकर्ता जाएं, हर घर में राजद की पकड़ बनाएं। वहीं बैठक में भाजपा को हराने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
जगदानंद सिंह ने कहा कि देश को तबाह करने वाले दंगाइयों, उन्मादियों को सत्ता से हटाना है। दंगाइयों, उन्मादियों को देश से मुक्त कराना है। वहीं दानापुर विधायक रीत लाल यादव ने कहा कि हम लोग लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र तैयारी में जुटे हुए हैं।
जिला से लेकर बूथ लेवल तक पार्टी को मज़बूत किया जा रहा है, 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, 10 फिसदी काम इस महीने के आखिर तक हो जाएगा। इसके बाद हर इलाके में जाकर जिला स्तरीय बैठक की जाएगी। वहीं उन्होंने इशारों इशारों में लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्रा सीट से चुनावी बिगुल फूंकने की भी ख्वाहिश का इज़हार कर दिया। रीतलाल यादव ने कहा कि कोई और प्रत्याशी बना तो उसका विरोध नहीं करेंगे, हम उनकी मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications