Lok Sabha Election 2024:‘मेरा पहला वोट देश के लिए’, आर्टिस्ट ने कलाकृति के ज़रिए प्रथम वोटर को दिया संदेश
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में ज़िला प्रशासन मतदाताओं को जागरुक कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें।
रेतकला के महान कलाकार मधुरेंद्र कुमार जो कि हर खास मौकों पर रेत से अपनी कलाकृति बनाने को लेकर दुनियाभर में मशहूर हैं। इस साल देश के सभी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी कलाकृति बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 'मेरा पहला वोट देश के लिए' का संदेश देते हुए प्रथम मतदाताओं को जागरुक किया है। आपको बता दें कि मिथिला की धरती पर दो दिवसीय मिथिला महोत्सव सह बिहार दिवस के आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के बिजबनी गांव (सिकराहना अनुमंडल अन्तर्गत घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड) निवासी रेतकला के मशहूर आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने एक शानदार कलाकृति बनाई है। मधुबनी जिले में शत प्रतिशत मतदान को लेकर वाटसन स्कूल परिसर में उन्होंने सैंड आर्ट किया है।
जिला प्रशासन मधुबनी के अनोखी पहल पर दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद मधुरेंद्र ने यह कलाकृति बनाई है। मुख्य मंच के ठीक सामने में रखें एक ट्रक बालू पर 10 फीट ऊंची "मेरा पहला वोट देश के लिए" स्लोगन के साथ कलाकृति बनाई है।
सैंड आर्ट में उन्होंने भारत का नक्शा और देशहित में अपनी वोट देकर अपनी खुशी जाहिर करती महिला की मनमोहक कलाकृति उकेरी है। रेत से बनी यह कलाकृति इतना मनमोहक की इस सैंड आर्ट को देख मधुबनी डीएम अरविंद वर्मा भी मधुरेंद्र के मुरीद हो गए। उन्होंने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को विशेष रूप से बधाई दी।
महोत्सव देखने आ रहे लोगों के बीच यह कलाकृति आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। लोग अपने सेलफोन में मधुरेंद्र की कलाकृति के साथ सेल्फी भी ले रहे है। सदर एसडीओ अश्वनी कुमार समेत सभी वरीय पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने मधुरेंद्र की कला की तारीफ़ करते हुए बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications