Bihar News: 'भाजपा धर्म देखकर...', एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं होने पर जानिए क्या बोले शाहनवाज हुसैन?

Bihar Lok Sabha Election: बिहार सहित देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशी अब चुनाव प्रचार में व्यस्त है। ऐसे में बिहार की 40 सीटों पर जीत के लिए एनडीए ने अपनी रणनीति मजबूत करना शुरू कर दी है। जिसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बात की।

राजधानी पटना में मंगलवार (03 अप्रैल) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए, जहां उन्होंने मुसलमानों को टिकट नहीं देने के सवाल पर कहा कि भाजपा पार्टी जाति, धर्म को देख कर प्रत्याशी नहीं बनाती है।

shahnawaz hussain

बिहार की सभी 40 सीटें जीतने का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए को सभी 40 लोकसभा सीटों पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए आसानी से चार सौ से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार करेगा।

पीएम मोदी के नाम पर मिलेगा वोट

वहीं उन्होंने यह भी साफ किया कि सभी सीटों पर भाजपा पार्टी का उम्मीदवार कोई भी हो, वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से डाला जाएगा। इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में बिहार में एक सीट को लेकर कसक रह गई थी, लेकिन इस चुनाव में किशनगंज सहित सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

टिकट नहीं मिलने पर क्या बोले शाहनवाज?

इसी के साथ बिहार विधान परिषद् की सदस्यता जाने के बाद लोकसभा चुनाव में मौका नहीं मिलने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुझे 32 साल की उम्र में पार्टी ने केंद्रीय मंत्री का पद दिया, जब पार्टी ने दिया तो भी पार्टी में रहा और जब नहीं मिला तो भी। यह पार्टी का निर्णय है।

एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं होने पर कही ये बात

बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग के अनुसार भाजपा 40 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में किसी भी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी नहीं होने पर भाजपा नेता ने कहा कि ज्यादा मुस्लिम सांसद या विधायक होंगे या किसी खास जाति की संख्या ज्यादा होगी, तभी उस समाज का विकास होगा, यह जरूरी नहीं है। पार्टी जाति, धर्म को देख कर प्रत्याशी नहीं बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+