Lok Sabha Chunav Bihar: चौथे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेज़, 55 में से 23 उम्मीदवार हैं करोड़ों के मालिक
Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार तेज़ हो चुका पांच लोकसभा सीटें (मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सुरक्षित), दरभंगा और उजियारपुर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होंगे।
इन संसदीय सीटों पर 55 उम्मीदवार चुनावी ताल ठोक रहे हैं, जिनमें 23 प्रत्याशी करोड़े के मालिक हैं। ग़ौरतलब है कि 23 उम्मीदवारों में से 7 प्रत्याशी निर्दलीय चुनावी दांव खेल रहे हैं। इन प्रत्याशियों ने दाखिल हलफनामें में एक करोड़ रुपए से ज्यादा चल-अचल संपत्ति बताई है।

भाजपा-राजद के 3-3 उम्मीदवार, SUCI के दो, अखिल भारतीय परिवार पार्टी (ABPP), जनता राज विकास पार्टी (JRVP), कांग्रेस, लोजपा (र), बसपा, जदयू, जागरूक जनता पार्टी और कर्पूरी जनता पार्टी के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति की लिस्ट में शामिल हैं। इन सबकी औसतन संपत्ति 2 करोड़ 88 लाख रुपये की है।
चौथे चरण के 55 उम्मीदवारों में सिर्फ़ 10 प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा के तीनों प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर रिपोर्ट में इस बात का ज़िक्र किया गया है। आइए जानते हैं कि चौथे चरण में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में किसका नाम शामिल है।
उजियारपुर लोकसभा सीट भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय (निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री) ने हलफनामे में 18 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बताई है। इनके ऊपर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। दरभंगा से राजद की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे ललित कुमार यादव जायदाद के मामले में नित्यानंद राय के बराबर हैं।
ललित यादव ने भी हलफनामें 18 करोड़ रुपए से ज्यादे की संपत्ति ज़िक्र किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा की टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जायदाद नित्यानंद राय से कम हैं। हलफनामे में गिरिराज सिंह ने 14 करोड़ 31 लाख रुपए की संपत्ति का ज़िक्र किया है।
दरभंगा से बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे दुर्गानंद महावीर नायक ने हलफनामे में 14 करोड़ रुपए की संपत्ति का ज़िक्र किया है। जदयू की टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोक रहे राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने हलफनामे में 13 करोड़ 78 लाख रुपए की जायदाद दर्शाई है।












Click it and Unblock the Notifications