Lok Sabha Chunav Bihar: टहलने के लिए निकले मतदान कर्मी, तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। बिहार के झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। इसी क्रम में सुपौल से एक बड़ी ख़बर सामने आई है, जहां वोटिंग ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मतदान के लिए शैलेंद्र कुमार ( पीआरएलएन + 2 हाई स्कूल रतनपुर मे पदस्थापित शिक्षक) की चांदपीपर पंचायत (सुपौल) के मनरेगा भवन में पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी थी। चांदपीपर पंचायत (सरायगढ़ प्रखंड) के मनरेगा भवन में वोटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी थी।

Lok Sabha Chunav Bihar 2024 Polling worker went out for a walk died due to deteriorating health

मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए मतदानकर्मी सुबह सवेरे ही पहुंच गए। शिक्षक शैलेंद्र कुमार वोटिंग से पहले अहले सुबह 5 बजे के करीब पोलिंग बूथ पर ही टहल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिरे, बेहोश हो गए।

आनन-फानन में उन्हें सरायगढ़ भपटियाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर एस के सत्या ने उन्हें मृत बता दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सुपौल डीएम के निर्देश पर बीडीओ श्वेता कुमारी ने तृतीय मतदान कर्मी शैलेंद्र कुमार की जगह दूसरे मतदान कर्मी को ससमय मतदान केंद्र संख्या 158 पर प्रतिनियुक्त कर मतदान कार्य प्रारंभ कर दिया।

आपको बता दें कि बिहार में तीसरे चरण के मतदान के साथ ही 54 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट में सबसे दिलचस्पर मुकाबला खगड़िया संसदीय क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है।

खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को इस बार चिराग पासवान ने टिकट नहीं देकर राजेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं महागठबंधन ने सीपीआई (एम) के संजय कुमार कुशवाहा पर भरोसा जताया है। अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधित्व देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+