Lok Sabha Chunav 2024: PM Modi का 4 दिन में दूसरी बार बिहार दौरा, राजद नेता ने ली चुटकी, कही ये बात
PM Modi Nawada Visit: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव के लिए तेज़ी से प्रचार-प्रसार हो रहा है। प्रथम चरण के मतदान से पहले भाजपा भी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसी क्रम में पीएम मोदी का भी बिहार पर ख़ास फोकस है।
पीएम मोदी का चार दिनों में दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। नवादा ज़िले में पीएम मोदी रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है, विपक्षी दलों के नेताओं ने चुटकी भी ली है।

आपको बता दें कि नवादा कुंती नगर मैदान में पीएम मोदी की जनसभा होनी है। इस दौरान जमुई की तरह ही सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के दिग्गज नेता पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।
ग़ौरतलब है कि पहली बार चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस एक साथ चुनावी मंच पर नज़र आएंगे। आपको बता दें कि पशुपति पारस सीट बंटवारे से नाराज होकर एनडीए से किनारा कर लिया था और मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया था।
अब एक बार फिर वह एनडीए के साथ आते हुए चुनाव में पूरी तरह समर्थन देने की बात की है। चाचा-भतीजे के बीच मतभेद के बाद एक बार फिर से साथ आने पर सभी लोगों की निगाह दोनों के ऊपर ही टिकी रहने वाली है। किस तरह से दोनों चुनावी दंगल में साथ रहते हैं।
नवादा सीट पर भाजपा ने इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर पर भरोसा जताया है। इस पर भूमिहार और यादव का वर्चस्व है, इसलिए पीएम मोदी जीत का मंत्र देने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।
राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि पीएम मोदी का 4 दिन में दूसरी बार बिहार दौरे से ही ज़ाहिए हो रहा है कि भाजपा इस बार कितनी डरी हुई है। विपक्ष की एकता को देखकर भाजपा वालों की नींद उड़ी हुई है, इसलिए ही पीएम मोदी खुद बिहार पर ख़ास ध्यान दे रहे हैं। क्योंकि विपक्षी एकता की नींव यहां से पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications