Lok Sabha Chunav: इंडिया गठबंधन के साथ आ सकते हैं मुकेश सहनी, यह सीटें VIP की पहली पसंद

Mukesh Sahani VIP: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। पक्ष और विपक्ष की पार्टियां सीट शेयरिंग के हिसाब से अपने-अपने प्रत्याशी भी मैदान में उतार रही हैं।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ थी कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है। इसलिए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी का गठबंधन किसी से होना मुमकिन नहीं है। इसके बाद भी संभावनाओं की सियासत तेज़ हो चुकी है।

Lok Sabha Chunav 2024 Mukesh Sahani VIP RJD k Sath Gathbnadhan Bihar News In Hindi

वन इंडिया हिंदी से विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने खास बातचीत की, उन्होंने पार्टी के स्टैंड को लेकर भी बेबाकी से अपने बात रखी है। उनसे सवाल किया गया कि आप खगड़िया से चुनावी दांव खेलना चाहते थे, वहां तो 'एनडीए और इंडिया' दोनों ने उम्मीदवार उतार दिया है।

अब आपकी पार्टी की आगे की रणनीति क्या होगी? इस सवाल के जवाब में संतोष सहनी ने कहा कि अभी थोड़ा वक्त रुक जाइए। संभावना है कि गठबंधन हो जाए। वहीं सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि महागठबंधन से बात जारी है, जल्द ही आप लोगों को इस बात की सूचना दी जाएगी।

आपको बता दे कि विकासशील इंसना पार्टी (VIP) की पहली पसंद खगड़िया, मुजफ्फरपुर और कटिहार लोकसभा सीट थी, लेकिन महागठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे में लालून यादव की पार्टी राजद के पास ये तीनों सीटें नहीं है। चर्चा है कि राजद अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी के खाते में सीट दे सकती है।

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर और कटिहार लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। वहीं खगड़िया लोकसभा सीट सीपीएम के खाते में गई है। VIP को इन तीन लोकसभा सीटों के लिए तीनो दलों से विचार विमर्श करना होगा। संतोष सहनी ने कहा कि सोमवार तक यह क्लियर हो जाएगा कि हम लोगों की पार्टी का क्या स्टैंड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+