Jamui Seat: दो बार शतक लगाया, हैट्रिक के लिए मैदान क्यों बदल लिया, उम्मीदवार पर क्या बोली जमुई की जनता?

Jamui Lok Sabha Seat: बिहार की हॉट सीटों में जमुई लोकसभा सीट को भी शुमार किया जा रहा है। क्योंकि इस बार चुनावी मैदान में 'एनडीए और इंडिया' दोनों गठबंधन के प्रत्याशी राजनीति में डेब्यू कर रहे हैं।

एक तरफ़ महागठबंधन से राजद नेता की पत्नी अर्चना रविदास ने चुनावी ताल ठोकी है। तो वहीं दूसरी तरफ़ लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती सियासी दांव खेल रहे हैं। सियासी दांवपेंच के बीच वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट लेने जमुई लोकसभा क्षेत्र पहुंची। वीडियो में देखें मतदाताओं ने क्या कुछ कहा है।

Lok Sabha Chunav 2024 Ground Report Of Jamui Seat Voters who is better Archana or Arun bharti news

वन इंडिया हिंदी ने मतदाताओं से विभिन्न मुद्दो पर बात की, उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। रंजन कुमार ने कहा कि चिराग पासवान जब दो टर्म जमुई के सांसद रहे, तो फिर अचानक से ऐसी क्या परेशानी हो गई कि उन्होंने जमुई को छोड़कर हाजीपुर से चुनाव लड़ने का मन बनाया।

Recommended Video

    मतदाताओं के बीच ग्राउंड रिपोर्ट लेने पहुंची वन इंडिया हिंदी की टीम

    खिलाड़ी अगर एक पिच पर दो बार शतक लगा चुका होता है, तो उसे सेम पिच से शतक लगाने का मौका मिले तो वह ज़रूर शतक की हैट्रिक उसी पिच से लगाना चाहेगा। अगर उसे खुद में यह लगेगा कि वह इस पिच पर शतक नहीं लगा पाएगा तो वह दूसरे पिच पर खेलने जाएगा।

    चिराग पासवान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, वह जान गए थे कि 10 सालों में जमुई की जनता को सिर्फ वादों का लॉलीपॉप दिया है। उनका विकास नहीं किया है। इस बार जनता आशीर्वाद नहीं देगी। इसलिए उन्होंने यह से किनारा करते हुए हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया।

    हाजीपुर लोकसभा सीट उन्होंने इसलिए चुना क्योंकि वहां कि जनता से झूठे वादे कर सकेंगे। जमुई की जनता को अब ठग नहीं पाएंगे। इसलिए उन्होंने अपने बहनोई अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा। लेकिन इस बार बदलाव के लिए जमुई की जनता राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास को आशीर्वाद देने जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+