Gaya Lok Sabha Seat: गया से 3 बार हार चुके हैं पूर्व सीएम, जीतन मांझी इस बार फिर खेल रहे चुनावी दांव

Jitan Ram Manjhi Gaya Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए गुरुवार 28 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख थी। इसी क्रम में एनडीए की तरफ़ से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी इससे पहले भी गया लोकसभा सीट से 3 बार चुनावी दांव खेल चुके हैं। लेकिन एक बार भी कामयाबी नहीं मिली है। इस बार जीतन राम मांझी का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी राजद नेता कुमार सर्वजीत से है।

Lok Sabha Chunav 2024 Ex CM Bihar Jitan Ram Manjhi loose 3 times MP Election From Gaya Seat

कुमार सर्वजीत बोधगया सीट से विधायक हैं और महागठबंधन की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के चुनावी दांव खेलने की वजह से गया बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार की जा रही है। इसके पीछे एक और भी वजह है क्योंकि पिछले दो लोकसभा चुनावों में इस सीट से एनडीए ही जीत दर्ज करती रही है।

इस बार जीतन राम मांझी एनडीए के उम्मीदवार तो हैं लेकिन गया लोकसभा सीट पर उनका रिकॉर्ड काफी ख़राब रहा है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का समर्थन उनके लिए राहत है तो वहीं, राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत के भी वाम दल और कांग्रेस के साथ मांझी को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

ग़ौरतलब है कि गया लोकसभा सीट से दशकों से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार का सरनेम मांझी ही रहा है। जीतन राम मांझी ने साल 1991 में गया लोकसभा सीट से पहली बार चुनावी दांव खेला था। 2014 में जदयू उम्मीदवार के तौर पर चुनावी दांव खेला हार गए।

जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा साल 2019 में महागठबंधन में शामिल हुई। इस तरह से तीसरी बार वह चुनावी मैदान में उतरे और उन्हें जदयू उम्मीदवार विजय कुमार मांझी ने चुनावी मात दी। देखने वाली बात होगी कि इस बार मांझी का मैजिक चलता है या फिर महागठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+