Kanhaiya Kumar Net Worth: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की कितनी है संपत्ति, कैसा रहा है सियासी सफ़र?
Congress Leader Kanhaiya Kumar Property: बिहार के युवा नेता कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कन्हैया कुमार छात्र जीवन से ही सियासत में सक्रिय रहे, वह जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।
अपने बेबाक अंदाज़ की वजह से कन्हैया कुमार युवाओं में काफी लोकप्रिय है। मौजूदा वक्त में वह कांग्रेस के युवा चेहरे के तौर पर देशभर में एक अलग पहचान बना चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव कन्हैया कुमार ने सीपीआई की टिकट पर चुनावी दांव खेला था।

बेगूसराय लोकसभा सीट पर उन्हें भाजपा नेता गिरिराज सिंह से सियासी शिकस्त मिली थी। सीपीआई में कन्हैया कुमार को ज़्यादा तरजीह नहीं मिली, इसलिए उन्होंने साल 2021 में कांग्रेस से हाथ मिला लिया। मौजूदा वक्त में वह एनएसयूआई (कांग्रेस की छात्र इकाई) के प्रभारी भी हैं।
कन्हैया कुमार के ख़िलाफ़ अदालत में अभी भी देशद्रोह का केस चल रहा है। क़रीब 8 साल पहले जेएनयू में कथित तौर पर लगे देश विरोधी नारे को लेकर कन्हैया काफी सुर्खियों में रहे थे। अब कन्हैया कुमार लोकसभा की रेस में आने से सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइए जानते हैं कन्हैया कुमार की कितनी संपत्ति है?
लोकसभा चुनाव 2019 में नामांकन के लिए दिए हलफनामे के मुताबिक कन्हैया कुमार ने साल 2018-2019 में अपनी इनकम 2 लाख 28 हज़ार 290 रुपये बताई है। वहीं 2017-2018 में उनकी कुल आमदनी 6 लाख 30 हज़ार 360 बताई थी। 2019 के हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति 8.5 लाख रुपये थी।
इन सबके अलावा कन्हैया कुमार के पास उनके पैतृक गांव बीहट में विरासत में मिली 1.5 डिसमिल गैर कृषि योग्य भूमी है। वहीं 24 हज़ार रुपए कैश थे और एक बैंक खाते में 16 हज़ार 3647 और दूसरे खाते में 50 रुपये जमा थे।












Click it and Unblock the Notifications