लॉकडाउन के दौरान बिहार पुलिस बन कई 'करोड़पति', जानें कैसे

पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते फैली महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया। हालांकि लॉकडाउन केबावजूद भी कुछ लोग सड़कों पर निकल रहे हैं, जिसका फायदा बिहार पुलिस को हुआ है। कुल 7 दिनों के लॉकडाउन में बिहार पुलिस करोड़पति बन गई है।

Recommended Video

    Lockdown तोड़ने वाले गाड़ी मालिकों पर सख्ती, Bihar Police ने वसूले इतने रुपये | वनइंडिया हिंदी

    लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले लोगों पर की कार्रवाई

    लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले लोगों पर की कार्रवाई

    दरअसल, खुद बिहार पुलिस ने पिछले सात दिन की कार्रवाई को लेकर आंकड़े पेश किए हैं। बीते 24 मार्च से लागू लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने अब तक कई कार्रवाई की है। इस दौरान बिहार पुलिस को अच्छी कमाई हुई है। बिहार पुलिस ने बीते 7 दिनों में इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया है।

    पुलिस ने 195 लोगों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने 195 लोगों को किया गिरफ्तार

    इस रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस दौरान कुल 339 एफआईआर दर्ज किए गए, जबकि 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लॉकडाउन कानून के उल्लंघन में बिहार पुलिस ने गाड़ियों पर भी सख्ती दिखाई है। इस दौरान पुलिस ने 5388 गाड़ियों को जब्त किया है। बीते सात दिनों के राजस्व की बात करें तो इस दौरान बिहार पुलिस को एक करोड़ 5 लाख 60 हजार 50 रुपये की आमदनी हुई है।

    प्रति दिन का दिया ब्यौरा

    प्रति दिन का दिया ब्यौरा

    एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा मामले पहले दिन यानी 24 मार्च को दर्ज हुए थे। उस दिन 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था. वहीं, गाड़ियों की जब्ती के मामले में 26 मार्च सबसे ऊपर रहा था, उस दिन 1536 गाड़ियां जब्त की गई थीं। इसके बाद 25 मार्च को 93 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं 26 मार्च को 73 लोगों के खिलाफ, 27 मार्च को 27 लोगों के खिलाफ, 28 मार्च को 21, 29 मार्च को 45 जबकि 30 मार्च को 29 के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+