Bihar Politics: बिहार की नई सरकार में चिराग के जीजा को मिल सकती है नई ज़िम्मेदारी, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा?
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब 20 नवंबर को नई सरकार का गठन तय है। पटना के गांधी मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चा इस बात की है कि नई सरकार में किसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा?
NDA की नई सरकार में किन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। फिलहाल दो उपमुख्यमंत्री (सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा) दोनों ही बीजेपी से हैं, लेकिन नई सरकार में बदलाव की पूरी संभावना जताई जा रही है। उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जो सबसे बड़ी अटकल चल रही है, वह यह कि एलजेपी (रामविलास) को भी इस बार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

एलजेपी (रामविलास) से भी मिलेगा डिप्टी सीएम पद?
LJP(R) पार्टी के सांसद अरुण भारती डिप्टी सीएम की दौड़ में सबसे चर्चित नाम हैं। हालांकि अभी एनडीए के अंदर इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और गठबंधन में कुल कितने उपमुख्यमंत्री होंगे, यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन राजनीतिक सूत्र मानते हैं कि एलजेपी-आर को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत लगातार मिल रहे हैं।
अरुण भारती ने दिया संयमित बयान, कहा- निर्णय बड़े नेता करेंगे
डिप्टी सीएम पद की चर्चाओं पर जब सीधे सवाल सांसद अरुण भारती से पूछा गया, तो उन्होंने अपने जवाब में स्पष्ट कहा कि यह फैसला एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय करना गठबंधन के बड़े नेताओं का विशेषाधिकार है और वही अंतिम निर्णय लेंगे। अरुण भारती ने यह बयान 18 नवंबर की रात मीडिया से बातचीत के दौरान दिया और यह संकेत भी दिया कि वे पूरी तरह नेतृत्व के फैसले पर भरोसा करते हैं।
गांधी मैदान पहुंचे तो कहा- 'निरीक्षण नहीं, इस पर्व का हिस्सा बनने आए हैं'
पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को देखने अरुण भारती पहुंचे, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे किसी तरह का निरीक्षण करने नहीं आए हैं। उनका कहना था कि यह नए सरकार बनने का एक बड़ा उत्सव है और जैसे किसी मेले में लोग शामिल होते हैं, वैसे ही वे भी इस ऐतिहासिक मौके के सहभागी बनने आए हैं। उनकी यह टिप्पणी समारोह के महत्व और उत्साह दोनों की झलक है।












Click it and Unblock the Notifications