बिहारः LJP में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पशुपति कुमार पारस ने भरा नामांकन, 5 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी में चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस पासवान सहित पार्टी के सभी बागियों को बाहर निकाल दिया है। वहीं पशुपति कुमार पारस ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सूरजभान सिंह, चंदन, वीना और कैशर सहित कई नेता मौजूद थे। आज शाम को पांच बजे पशुपति कुमार पारस प्रेस वार्ता करेंगे।

ljp pashupati kumar paras filed nomination for party president

बता दें कि चाचा पशुपति कुमार पारस के नामांकन में प्रिंस राज मौजूद नहीं थे। जानकारी मिली है कि इस दौरान किसी भी राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मौजूद नहीं था। इससे पहले पशुपति ने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया था। हालांकि चिराग ने पार्टी संविधान का हवाला देते हुए चाचा पारस की अगुवाई में लिए गए फैसलों को खारिज कर दिया था।

चिराग पासवान ने बड़ा फैसला लेते हुए राजू तिवारी को बिहार एलजेपी का अध्यक्ष बना दिया हैं। एलजेपी में सियासी बवाल लगातार जारी है। इस बीच चिराग पासवान ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रिंस राज की जगह राजू तिवारी को बिहार एलजेपी की कमान सौप दी हैं। चिराग पासवान एक पत्र भी जारी किया हैं, जिसमें जानकारी देते हुए बताया कि मुझे आपको लोक जनशक्ति पार्टी का बिहार इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व द्वारा बिहार इकाई में लोक जनशक्ति पार्टी सुदृढ़ होगी।

बता दें कि राजू तिवारी अब तक कार्यकारी अध्यक्ष थे, लेकिन अब चिराग पासवान ने उनको प्रिंस राज की जगह बिहार का प्रमुख बना दिया हैं। वहीं पहले पशुपति पारस गुट ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को अध्यक्ष पद से हटाया था। वहीं इससे पहले बुधवार (16 जून ) को इसके पलटवार में चिराग ने एलजेपी का अध्यक्ष होने के नाते से पांचों बागी सांसदों को पार्टी से निकालने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+