बिहार: नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान का खुला खत- आपने जदयू को वोट दिया तो पलायन झेलेंगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच लोजपा नेता चिराग पासवान ने मौजूदा राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाना शुरू कर दिया है। एनडीए से बाहर होने के बाद पासवान ने आमजन के लिए जारी किए खुले खत में कहा कि, यदि जदयू को वोट दिया गया तो आपके बच्चे पलायन को मजबूर हो जाएंगे। चूंकि बिहार में नौकरी-धंधे नहीं होंगे, ऐसे में वे दूसरे राज्यों का रूख करते रहेंगे।

LJP Chirag Paswan Open Letter To Bihar voters, Says- Your Vote Sent To JDU Will Force Your Children to migrate

चिराग पासवान ने खुले पत्र के जरिए लोगों से भावनात्मक रूप से अनुरोध किया कि, ''जदयू के उम्मीदवारों के लिए अपना एक भी वोट बर्बाद न करें। आपका वोट आपके बच्चों को राज्य से पलायन करने के लिए मजबूर कर देगा। यह चुनाव 12-करोड़ बिहारियों के लिए करो या मरो की लड़ाई है और हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं जानता हूं कि हमारे लिए आगे की राह आसान नहीं है, लेकिन बिहार के लोगों के लिए भी पिछले 30 साल से यह आसान नहीं रहा है।'

पासवान ने दावा किया कि, ''चुनाव के बाद देख लीजिएगा, बिहार में भाजपा-एलजेपी की सरकार होगी। चुनाव से पहले ध्यान रखें कि, कुछ लोग मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि, राज्य में नई सरकार भाजपा के नेतृत्व वाली होगी, जिसमें हमारी पार्टी शामिल होगी और चुने हुए विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।''

पासवान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 'जदयू के खिलाफ चुनाव लड़ने का हमारा निर्णय आम लोगों से प्राप्त सुझावों के आधार पर किया गया है। हमारा अलग से चुनाव लड़ने का निर्णय बिहार पर शासन करना नहीं है, बल्कि इस पर गर्व महसूस करना है।'' इस तरह पासवान ने नीतीश सरकार द्वारा किए गए 'सात संकल्प' विकास कार्यक्रम व जदयू का अपने सहयोगियों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर हमला बोला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+