Bihar News: शराबबंदी वाले प्रदेश में तस्करी का जुगाड़ देख कर दंग रह जाएंगे आप, एक ने तो हद ही कर दी

बिहार में शराब तस्कर की तस्करी का जुगाड़ देख कर आप भी दंग रह जाएंगे। कोई तेल ढोने वाली टैंकलोरी से शराब की सप्लाई कर रहा है, तो कोई शव वाहन के ताबूत में रखकर शराब की तस्करी कर रहा है।

Liqour Ban In Bihar, illegal liquor supply in bihar, police seized liqour from mortury van


Bihar News: होली के जश्न में रंग गुलाल के साथ शराब छलकाना भी लोग ज़रूर समझते हैं। होली के दिन उन प्रदेशों में शराब का सेवन खुलेआम होगा जहां शराबबंदी नहीं है। लेकिन शराबबंदी वाले प्रदेश में होली के जश्न में शराब छलकना मुश्किल है। होली के मद्देनज़र शराब तस्कर अलग-अलग जुगाड़ कर शराब की तस्करी कर रहे हैं। वहीं कुछ तस्करों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। पिछले तीन दिनों से विभिन्न जिलों से अवैध शराब पकड़े जाने की लगातार खबर मिल रही है। अवैध शराब की तस्करी का जुगाड़ देख कर आप भी दंग रह जाएंगे। एक तस्कर ने तो हद ही कर दी।
Liqour Ban In Bihar, illegal liquor supply in bihar, police seized liqour from mortury van

Recommended Video

      Bihar News: शराबबंदी वाले प्रदेश में तस्करी का जुगाड़ देख कर दंग रह जाएंगे आप, एक ने तो हद ही कर दी

      बिहार के बेगूसराय ज़िले में 5 मार्च को मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। ओपी थाना बरौनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवना मेन रोड पर ऑयल टैंकर को ज़ब्त किया। ऑयस टैंकर को थाना परिसर लाने के बाद कई घंटों तक मशक्कत कर शराब के कार्टन निकाले गए। पूरे ऑयल टैंकर में तेल की जगह शराब भर के कार्टन रखे हुए थे। बताया जाता है कि शराब भरे कार्टन को निकालते निकालते युवक भी बेहोश हो गया था। वहीं कहां जा रहा है कि ज़ब्त शराब की कीमत करोड़ों रुपये होगी। वहीं बेगूसराय जिला के बरौनी रेलवे स्टेशन से भी पुलिस ने लावारिस हालत में शराब बरामद किया है। ट्रेन संख्या 15027 मौर्या एक्सप्रेस के कोच नम्बर एस-1 से 50 बोतल(35.625 लीटर) अंग्रेज़ी शराब बराम की गई।

      Liqour Ban In Bihar, illegal liquor supply in bihar, police seized liqour from mortury van


      बिहार के नालंद जिले के तस्कर ने तो हद ही कर, शव वाहन में ताबूत में छिपाकर भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही थी। झारखंड से शव वाहन के जरिए ताबूत में छिपाकर विभिन्न ब्रांड की दिल्ली निर्मित विदेशी शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। होली के मद्देनज़र अवैध शराब की सप्लाई मुजफ्फरपुर में की जानी थी। प्रदीप कुमार (डीएसपी, राजगीर अनुमंडल) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। चमरडीहा मोड़ के पास अहले सुबह वाहन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान रिम्स अस्पताल (रांची, झारखंड) की मर्चरी वाहन की जांच की गई। ताबूत में पांच बैग में छिपाकर रखी गई नई दिल्ली और झारखंड निर्मित सिग्नेचर, प्रीमियर विष्की और राजस्थान निर्मित एवं डिफेंस सर्विस के लिए बनी टीचर्स ब्लेंडेड स्कोच विस्की ज़ब्त की गई।
      Liqour Ban In Bihar, illegal liquor supply in bihar, police seized liqour from mortury van

      139.5 लीटर शराब के साथ पुलिस ने दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गाड़ी संख्या JH-02M-4546 से वह लोग अवैध शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस ने शराब तस्करों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। होली के मौके पर शराब की खेप झारखंड से होते हुए राजगीर (नालंदा) के रास्ते मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। बिहार में भले ही शराबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब का कारोबार धडल्ले से हो रहा है।

      ये भी पढ़ें: Nalanda News: 4 बहुओं के साथ साक्षरता परीक्षा में सास भी हुईं शामिल, तारीफ़ करते नहीं थक रहे ग्रामीण

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+