Lemon Farming: नींबू की खेती ने किसान को बना दिया लखपति, आप भी कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा, जनिए

Lemon Farming Profit: पारंपरिक खेती छोड़ अब किसान आधुनिक खेती से लाखों रुपये कमा रहे हैं। बिहार के विभिन्न ज़िलों से खेती में लाखों रुपये का मुनाफ़ा होने की ख़बर पढ़ने को मिल रही है। इसी क्रम में आज हम आपको बिहार के गया ज़िला के रहने वाले एक किसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि सिर्फ़ 20 डिसमिल ज़मीन पर नींबू की खेती कर लाखों रुपये कमा रहे हैं।

गया ज़िला के केसापी गांव (डोभी प्रखंड) निवासी राम सेवक प्रसाद (किसान) कम लागत में नींबू की खेती कर 3 लाख रुपए तक की आमदनी कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी लागत के 20 डिसमिल भूमि पर 10 नींबू के पौधे लगाए थे। कम मेहनत में अच्छी लागत निकल रही है।

Lemon farming made a farmer a millionaire,

आज की तारीख में 10 नींबू के पौधे पेड़ हो चुके हैं, इसके ज़रिए हर साल किसान राम सेवक प्रसाद 3 लाख तक कमा रहे हैं। ग़ौरतलब है कि इनके खेत में लगे नींबू के पेड़ में पूरे साल फल लगा ही रहता है। उन्हें नींबू तोड़ने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। नींबू पकने के अपने ही पक कर गिर जाता है।

किसान राम सेवक प्रसाद उन्हें चुनकर बाज़ारों में सप्लाई करवा देते हैं। उन्होंने नींबू की खेती का आइडिया पर बात करते हुए कहा कि, एक बार वह अपने दोस्त के बागीचे को देखने गए थे। जहां उनकी निगाह नींबू की खेती पर पड़ी। शानदार नींबू देख उन्हें काफी खुशी हुई, वह नींबू को साथ लेकर घर आए।

राम सेवक प्रसाद ने नींबू के बीच से 10 पौधे तैयार किए और खेतों में लगा दिया। पौधा लगाने के चार साल बाद उसमे फल देना शुरू हुआ। आज की तारीख में सालों भर फल लदा ही रहता है। एक पौधे से साल में कम से कम 25 से 30 हज़ार रुपए का मुनाफ़ा होता है।

राम सेवक प्रसाद ने बताया कि अभी 20 डिसमिल ज़मीन पर 10 नींबू के पेड हैं। इसे बढ़ाने के मकसद से 40 डिसमिल ज़मीन पर नींबू के उसी प्रजाती के पचास पौध लगाए हैं। वहीं उन्होंन कहा कि नींबू की खेती में किसी भी प्रकार का रासायनिक खाद इस्तेमाल नहीं करते हैं।

रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करने की वजह से नींबू पेड़ की ग्रोथ अच्छी है। एक पेड़ की ऊंचाई 20 फीट से भी ऊची है। इस नींबू की बाज़ार में मांग भी काफी है, इसलिए काफी लोग नींबू लेने खेत पर ही पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे बागवानी में और विस्तार करने का इरादा है, खेती में नये-नये प्रयोग करने चाहिए। इससे नया सीखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+