'क्या बिहार में कानून इतना कमजोर कि कोई भी चलाए अपना राज?', दलित युवक से थूक चटवाने पर BJP ने सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से थूक चाटने के लिए दलित युवक दबाव डालने के मामले में राज्य की महागठबंधन सरकार को बीजेपी ने निशाने पर लिया है। भाजपा ने सवाल किया है कि क्या बिहार में कानून इतना कमजोर हो गया है कि कोई भी अपना समानांतर राज चलाएगा? बीजेपी ने कहा है कि समस्तीपुर में एक युवक को पांच बार थूक चटवाया गया, ये सब करने वाला अल्पसंख्यक समाज है। लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई।

Sanjay Jaiswal

घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के चक हबीब गांव की है। जहां एक दलित युवक पर मुस्लिम समाज के लोगों एक मौलवी के साथ मिलकर थूक चाटने का दबाव डाला। बताया गया कि पीड़ित युवक का एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक वहां मुस्लिम समाज के लोगों को लग गई और इस घटना को अंजाम दिया गया। बाद में बाकायदा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

इसको लेकर बिहार भाजपा ने कहा, " बिहार में अनुसूचित जाति के एक युवक को पांच बार थूक चटवाया गया। बाद घटना का वीडियो सार्वजनिक किया गया। लेकिन किसी का ध्यान इसलिए नहीं है क्योंकि करने वाला अल्पसंख्यक समाज का है। बिहार में स्थिति है ये कि SC समाज के साथ अल्पसंख्यक समाज कुछ भी करे, सरकार बोलने वाली नहीं है"।

घटना को लेकर बिहार की महागठबंधन सरकार लगातार भाजपा के निशाने पर है। बिहार भाजपा के एक अन्य ट्विट में लिखा गया, "समस्तीपुर में एक दलित युवक की मस्जिद में खूब पिटाई की गई। फिर मौलाना ने उसे 5 बार थूक चटाया। क्या बिहार में कानून का इंकलाब इतना कमजोर है कि कोई अपना समानांतर राज चलाएगा? बिहार सरकार बताए अब तक क्या कारवाई हुई है, वीडियो में दिख रहे इस मौलाना पर?"

दरअसल, ये मामला गत बुधवार यानी 19 अक्टूबर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित युवक उजियारपुर थानाक्षेत्र के गांव महेसरी का है। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गांव चकहबीब की रहने वाली एक लड़की से उसका अफेयर था। पीड़ित युवक और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों बालिग हैं। युवकी की उम्र 22 वर्ष और उसकी कथित गर्लफ्रेंड 20 वर्ष की बताई जा रही है। 19 अक्टूबर को वह बाइक से अपनी गर्लफ्रेंड को उसके गांव छोड़ने पहुंचा था। इस दौरान भीड़ ने उसको पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पहले युवक की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद मौलान जैसे दिख रहे एक शख्स के साथ अन्य लोगों के दबाव पर उससे 5 बार थूक चटवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+