बिहार में Law And Order पर उठे सवाल, इस साल 18 मुखिया और 7 सरपंच की हत्या, लगे गंभीर आरोप

Law And Order In Bihar: बिहार में हो रही हत्याओं को लेकर विपक्षी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद MLC हरि सहनी ने भी प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर 'प्रदेश सरकार' पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता हरि सहनी ने कहा कि फ़िल्मों में देखते थे कि गवाही देने जा रहे शख्स की हत्या कर दी जाती है। या फिर उसे रास्ते से दिया जाता था। बिहार में तो बहुत ही शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है। दिनदिहाड़े खुलेआम हत्या हो रही है। एक सप्ताह के अंदर-अंदर दो गवाहों की हत्या की खबर सामने आ चुकी है। बिहार की जनता डर और भय के माहौल में जी रही है।

Law And Order In Bihar

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी 'महागठबंधन सरकार' पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से पिछले 8 महीने में आपराधिका वारदातें बढ़ी हैं। लोगों में जो डर था वह और ज़्यादा बढ़ गया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब आंकड़े निकाले गए तो इस साल 18 मुखिया और 7 सरपंच की हत्या हुई है। मारपीट, लूट, किडनैपिंग जैसी आपराधिक वारदातों का तो कोई हिसाब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी बात पर चर्चा हो नहीं हो लेकिन कानून व्यवस्था पर की चर्चा जरूर होती है।

पदयात्रा जब शुरू हुई थी, महागठबंधन की सरकार बनी थी। उस वक्त लोग दबी ज़ुबान में यह आशंका जता रहे थे कि महागठबंधन की सरकार बनी है तो लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ सकता है। इस बात को लेकर लोगों में डर था और अब और बढ़ गया है। हर रोज़ कोई न कोई बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+