शपथ लेने के बाद बोले नीतीश- बिहार के हित में लिया फैसला
पटना। बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं। करीब 20 महीने पहले राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल युनाइटेड और कांग्रेस का जो गठबंधन बिहार में बना था वो अब टूट चुका है। नीतीश कुमार आज भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर सरकार बना चुके है। महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने कल शाम इस्तीफा दे दिया था।
आज 10 बजे नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री छठीं बार शपथ ली। उनके साथ भाजपा की बिहार इकाई के नेता सुशील मोदी बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली। बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद 28 तारीख को जदयू विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी।
Recommended Video

- सूत्रों के हवाले से खबर, शरद यादव को मनाने की कोशिश, अरुण जेटली कर सकते हैं शरद यादव से मुलाकात
- अली अनवर भी नीतीश कुमार से हैं नाराज, शाम करीब 5.20 बजे शरद यादव से मुलाकात के लिए पहुंचे
- नीतीश कुमार से नाराज हैं शरद यादव, पार्टी नेताओं के साथ कर रहे हैं बैठक
- रेलवे होटल टेंडर मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज किया केस
- लालू यादव ने नीतीश कुमार को लालची और अवसरवादी बताया।
- नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद लालू यादव ने रांची पहुंचकर उन पर हमला किया।
- सुबह 11.00 बजे- शपथ लेने के बाद नीतीश ने कहा- बिहार के हित में लिया फैसला।
- सुबह 10.50 बजे- चारा घोटाला में अदालत पहुंचे लालू यादव ने कहा कि कोर्ट से आकर बोलेंगे।
- सुबह 10.35 बजे- पीएम ने ट्वीट कर कहा- बिहार के विकास के लिए साथ काम करने को उत्सुक।
- सुबह 10.35 बजे- पीएम मोदी ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी को शपथ ग्रहण के बाद दी बधाई।
- सुबह 10.30 बजे- सत्ता के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है। कोई नियम कोई साख नहीं- राहुल गांधी
- सुबह 10.30 बजे- राहुल ने कहा कि 3-4 महीने से चल रही थी तैयारी।
- सुबह 10.30 बजे- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा - नीतीश कुमार ने धोखा दिया।
- सुबह 10.07 बजे- सुशील कुमार मोदी को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ।
- सुबह 10 बजे- राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने नीतीश कुमार को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।
- सुबह 9.50 बजे- नीतीश कुमार भी राजभवन पहुंचे।

- सुबह 9.50 बजे- भाजपा की बिहार इकाई के नेता सुशील मोदी राजभवन पहुंचे।
- सुबह 9.45 बजे- जदयू नेता शरद यादव ने नीतीश के इस्तीफे पर बात करने से किया इनकार।
- सुबह 9.30 बजे- राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित।
- सुबह 9.25 बजे- जदयू नेता संजय सिंह ने राजग के आरोपों पर कहा- नीतीश पर कोई दाग नहीं लगा सकता, हम कोर्ट तक घसीटेंगे।
- सुबह 9.00 बजे- राजभवन में शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां शुरू।
- सुबह 7.55 बजे- कपिल सिब्बल ने कहा - 'अवसरवाद का गंदा चेहरा हमें राजनीति में सनकी बना देता है। सत्ता के लिए साथ पकड़ो, सत्ता के लिए धोखा दो'।
- सुबह 7.53 बजे- पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- 'ना ना करते, प्यार तुम्हीं से कर बैठे,करना था इंकार मगर इक़रार तुम्हीं से कर बैठे Bihar Today'।
- सुबह 7.30 बजे- जदयू सांसद अली अनवर ने कहा- 'नीतीश जी ने अपनी आत्मा की आवाज पर बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया लेकिन मेरा जमीर गंवारा नहीं करता। अनवर ने कहा कि मेरा जमीर इस बात की इजाजत नहीं करता कि मैं इस कदम का समर्थन करूं।'
- सुबह 7.00 बजे- राजद कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित गांधी सेतु किया जाम, लगाए लालू राबड़ी के समर्थन में नारे।

ये रहा पूरा घटनाक्रम
बता दें कि बुधवार शाम नीतीश ने बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों को आधार बनाया। इसके थोड़ी देर बाद ही भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई और जदयू को बिना शर्त बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर दिया गया।
दूसरी ओर इस्तीफे के बाद लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर जम कर आरोप लगाया।
बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने कहा कि उनके बेटे तेजस्वी यादव पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा, 'खुद नीतीश ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।'
इधर इस्तीफा दिया उधर ट्वीट!
अपने परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए लालू ने नीतीश कुमार पर हत्या का केस दर्ज होने की बात कही। लालू ने पत्रकारों से कहा कि भ्रष्टाचार से बड़ा होता है हत्याचार। एक आम नागरिक की हत्या। लालू ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की बीजेपी से सेटिंग है। इधर नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया और उधर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिया। लालू ने कहा कि हमें पता चला एक पत्रकार ने नीतीश से पूछा कि बीजेपी के साथ जाएंगे? तो नीतीश ने मना नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications