Transfer In Bihar: प्रदेश में बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला, एक क्लिक में देखें पूरे नाम
Officers Transfer In Bihar: बिहार में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 8 IAS Officer का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं एक IAS को अधिकारी को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलाना 3 अनुमंडल में नए अनुमंडल पदाधिकारी की भी पोस्टिंग हुई है।
राज्य सरकार की सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ़ इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। प्रदेश सरकार ने संजय कुमार सिंह (मुंगेर कमिश्नर) को भागलपुर कमिश्नरी की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिली है। वहीं IAS दया निधान पांडे को चकबंदी निदेशक (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) में बनाया गया है।

दीपक आनंद (अपर सचिव, कला संस्कृति विभाग) का तबादला कर उपभोक्ता निदेशक (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल कुमार झा (कृषि संयुक्त सचिव) को राजस्व परिषद सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार (सहकारिता के संयुक्त सचिव) को मनरेगा आयुक्त की कमान मिली है।
IAS अधिकारी रूबी को निदेशक, कला संस्कृति विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है। वहीं संजय कुमार सिंह (संयुक्त सचिव, कृषि विभाग) को संयुक्त सचिव (भवन निर्माण विभाग) की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभय झा (सहकारिता संयुक्त सचिव) को प्रशासक (राज्य पथ परिवहन निगम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सन्नी सिंह (विशेष सचिव, परिवहन विभाग) राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के एमडी की ज़िम्मेदारी मिली है।
प्रदेश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा से 6 अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है। इसमें 3 अनुमंडल SDO हटाये गए हैं। वहीं 3 अनुमंडल में नए SDO तैनात किए हैं। BSPC अधिकारी रोचना माद्री को SDO सिवान महाराजगंज, लतीफुर रहमान अंसारी को SDO किशनगंज और राकेश कुमार सिंह को SDO भभुआ मोहनिया की ज़िम्मेदारी दी गई है।
सत्येंद्र प्रसाद सिंह (SDO, भभुआ-मोहनिया) को OSD श्रम संसाधन विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है। संजय कुमार सिंह (SDO, महाराजगंज, सीवान) को बांकीपुर अंचल (पटना नगर निगम) में कार्यपालक अधिकारी की ज़िम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अमिताभ कुमार गुप्ता (SDO, किशनगंज) रक्सौल में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की कमान सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications