Land For Job Scam: कोई घोटाला हुआ ही नहीं: तेजस्वी यादव
Land For Job Scam case: जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था।

Land For Job Scam case: जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में शनिवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी बहन व आरजेडी सांसद मीसा भारती जांच एजेंसियों के सामने पेश हुए। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में सवालों का सामना करना पड़ा तो वहीं, सांसद मीसा भारती से भी दिल्ली स्थिति ईडी ऑफिस में पूछताछ हुई है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहे।
LIVE Feed
इससे पहले भी मैंने और मेरे परिवार ने सीबीआई अधिकारियों को पूछताछ की प्रक्रिया में सहयोग किया था। जो भी सवाल पूछे गए मैंने उनका जवाब दिया। कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या कहते हैं, सच्चाई यह है कि कोई घोटाला नहीं हुआ है। अब ये सब क्यों हो रहा है, सभी जानते हैं: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव












Click it and Unblock the Notifications