Bihar News: तेजस्वी की पत्नी राजश्री संभालेंगी RJD की कमान? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
Land for Job Scam Case: लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू यादव के परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत 41 लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं, जिससे उनके जेल जाने की संभावना प्रबल हो गई है।
इस अदालती कार्रवाई ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि तेजस्वी यादव को जेल जाना पड़ा, तो वे अपने पिता की रणनीति अपनाते हुए पार्टी की कमान अपनी पत्नी राजश्री यादव को सौंप सकते हैं, जिससे बिहार में 'राबड़ी देवी पार्ट-2' का उदय हो सकता है।

Lalu Yadav Family Chargesheet: लालू परिवार पर आरोप तय
कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट को स्वीकार करते हुए लालू परिवार के सदस्यों सहित 41 आरोपियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। मुख्य आरोप यह है कि 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने रेलवे में ग्रुप डी की नियुक्तियों के बदले अवैध रूप से जमीनें लिखवाईं। सीबीआई के अनुसार, कई लोगों ने बाजार दर से बेहद कम कीमत पर या 'गिफ्ट डीड' के माध्यम से लालू परिवार को बेशकीमती भूखंड दिए, जिसके बदले उन्हें मुंबई, जबलपुर और कोलकाता जैसे शहरों में रेलवे की नौकरियां मिलीं।
ये भी पढे़ं: Bihar News: बिहार का प्रमोद कौन? PM मोदी और राष्ट्रपति का बनाया फेक वीडियो, मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार
Rajshri Yadav RJD Future: क्या राजश्री बनेंगी RJD की नई 'राबड़ी'?
राजद के 29 साल के इतिहास में नेतृत्व कभी परिवार से बाहर नहीं गया। जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव जेल जाने की स्थिति में किसी बाहरी नेता पर भरोसा करने के बजाय अपनी पत्नी राजश्री को आगे कर सकते हैं। दिल्ली में पली-बढ़ीं और एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली राजश्री (पूर्व नाम रचेल) फिलहाल राजनीति से दूर हैं, लेकिन लालू यादव द्वारा 1997 में राबड़ी देवी को सीएम बनाने वाले उदाहरण को देखते हुए, उन्हें पार्टी की कमान मिलना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Land for Job Scam News: कैसे हुआ लैंड फॉर जॉब स्कैम जिसकी वजह से मुश्किल में पूरा लालू परिवार? समझें पूरा केस
Tejashwi Yadav Land for Job: संकट में तेजस्वी यादव का राजनीतिक भविष्य
तेजस्वी यादव वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और राजद का चेहरा हैं। उन पर आरोप तय होना उनके राजनीतिक करियर के लिए बड़ा झटका है। यदि दोष सिद्ध होता है, तो उनकी सदस्यता और चुनाव लड़ने की पात्रता पर संकट आ सकता है। लालू यादव ने अपनी विरासत को बचाने के लिए हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी है, ऐसे में तेजस्वी के लिए पिता के नक्शे-कदम पर चलना मजबूरी और रणनीति दोनों हो सकती है ताकि पार्टी में शक्ति का केंद्र न बदले।
ये भी पढे़ं: Bihar PM Kisan Yojana: बिहार के किसानों के लिए डबल खुशखबरी, नए साल में खाते में आएंगे इतने एक्स्ट्रा पैसे
घोटाले की जड़ें और अवैध निवेश के सबूत
जांच में राबड़ी देवी के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों और 'एके इंफोसिस्टम' जैसी शेल कंपनियों का जिक्र है। आरोप है कि पटना के कई निवासियों ने अपनी कीमती जमीनें राबड़ी देवी और उनकी बेटियों के नाम सिर्फ इसलिए कीं ताकि उनके बेटों को रेलवे में नौकरी मिल सके। सीबीआई ने ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है जहां जमीन की रजिस्ट्री के कुछ ही समय बाद नौकरी के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए थे। अब कोर्ट में ट्रायल शुरू होने से इन लेन-देन की परतों का खुलना तय है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications