एक बार फिर लापता हो गए तेज प्रताप यादव, इस बार कहां गए, किसी को कुछ नहीं पता

पटना। पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक की अर्जी के बाद से विवादों में घिरे लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप एक बार फिर गायब हो गए हैं। खबर है कि उन्‍होंने पटना छोड़ दिया है। इस बार वह कहां गए हैं, इस बारे में किसी को खबर नहीं है। स्‍थानीय मीडिया में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव अब तभी पटना लौटेंगे जब उन्‍हें बंगला एलॉट कर दिया जाएगा। तेज प्रताप यादव के तलाक मामले पर 29 नवंबर को पटना सिविल कोर्ट में बंद कमरे में सुनवाई हुई थी। कोर्ट की तारीख की वजह से तेज प्रताप वृंदावन से 28 नवंबर को पटना लौटे थे, लेकिन वह एक बार भी अपने घर नहीं गए। वह पटना में कभी होटल तो कभी दोस्‍तों के घरों पर खाना गए, लेकिन घर का रुख नहीं किया। तेज प्रताप के घर न जाने के पीछे एक बड़ी भी सामने आई है।

सरकारी घर के लिए आवेदन कर चुके हैं तेज प्रताप यादव

सरकारी घर के लिए आवेदन कर चुके हैं तेज प्रताप यादव

स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने सरकारी आवास आवंटन के लिए आवेदन कर रखा है। तेज प्रताप यादव विधायक हैं और पटना में सरकारी आवास में रहने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव पूरे विधि-विधान के साथ पूजन के बाद नए घर में प्रवेश करेंगे। पहले माना जा रहा था कि वह तलाक अर्जी वापस ले सकते हैं, लेकिन बाद में यह खबर सही साबित नहीं हुई। अब नौबत यहां तक आ गई है कि तेज प्रताप मां राबड़ी देवी से मिलने घर पर भी नहीं जा रहे हैं।

 लालू यादव को हो रही तेज प्रताप के खर्चें की चिंता

लालू यादव को हो रही तेज प्रताप के खर्चें की चिंता

तेज प्रताप के लगातार इधर से उधर घूमने और होटलों में रुकने के खर्च को देखकर लालू प्रसाद यादव परेशान हैं। वह इस बात को जानने का प्रयास कर रहे हैं कि तेज प्रताप का खर्च आखिर उठा कौन रहा है। तलाक अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप पहले पटना से रांची, उसके बाद गया, काशी विश्‍वनाथ से लेकर वृंदावन तक घूमने के बाद वापस पटना लौटे थे, लेकिन अब वह फिर से लापता हैं। उनके करीबी बता रहे हैं कि
तेज प्रताप एक बार फिर उत्‍तर प्रदेश के किसी धार्मिक स्‍थल पर चले गए हैं। शायद वह वृंदावन वापस लौट आए हों।

 इस वजह से पटना में रहकर भी घर नहीं गए तेज प्रताप

इस वजह से पटना में रहकर भी घर नहीं गए तेज प्रताप

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऐश्‍वर्या राय अब भी ससुराल में ही हैं, मतलब वह मां राबड़ी देवी के साथ ही रह रही हैं। यही वजह रही कि कई दिनों तक पटना में रहने के बाद तेज प्रताप घर नहीं गए। तेज प्रताप ने परिवार के सामने शर्त रखी है कि वह घर तभी आएंगे, जब परिवार तलाक के मामले में उनका साथ देगा। दूसरी ओर परिवार पूरी तरह बहू ऐश्‍वर्या के साथ खड़ा हुआ है। राबड़ी देवी ने स्‍पष्‍ट कर दिया है, 'मुझे बेटा चाहिए तो बहू भी चाहिए।'

 पटना में रहकर बार-बार लाकेशन बदलते रहे तेज प्रताप

पटना में रहकर बार-बार लाकेशन बदलते रहे तेज प्रताप

पटना में हर जगह मीडिया तेज प्रताप का साए की तरह पीछा कर रहा है। इस वजह से तेज प्रताप यादव काफी परेशान दिखे और बार-बार लाकेशन भी बदलते रहे। हालांकि, एक बार उन्‍होंने मीडिया बात जरूर की और कहा- 'मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ने को तैयार हूं।' तेज प्रताप के बयान से स्‍पष्‍ट हो गया कि परिवार उनका साथ नहीं दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+