विपक्ष से कौन होगा PM का चेहरा? सवाल पर बोले लालू यादव, 'जो भी हो, बस बिना पत्नी वाला पीएम ना हो'
Lalu Yadav on PM Face: विपक्ष से प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा इसे लेकर अभी से सियासी जगत में चर्चा तेज हो गई है। दो प्रमुख दावेदार जिन्हें माना जा रहा है उनमें लालू यादव और राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे हैं। लेकिन अब इस मामले पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ऐसा जवाब दिया है कि इन दोनों की दावेदारी भी धाराशायी होती दिख रही है। लालू ने प्रधानमंत्री बनने वालों के लिए गजब की शर्त रख दी है। जिसे सुन आप सभी को हंसी आ जाएगी।
विपक्ष से कौन होगा PM का चेहरा? लालू ने दिया मजेदार जवाब
दरअसल, लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि पीएम जो भी हो, बिना पत्नी के नए रहना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास में बिना पत्नी के रहना गलत है, इसे खत्म करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों के कन्वेनर हैं, जिसको भ्रष्ट कहते थे उसी को मंत्री बनाया है।

लालू के हिसाब से राहुल और नीतीश दोनों पीएम के दावेदार नहीं
अब लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के जवाब से राहुल गांधी या तो शादी करेंगे या तो फिर वह निराश होंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी का भी निधन हो चुका है तो ऐसे में लालू के हिसाब से नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं हैं।
यहां देखें video
#WATCH | When asked about the PM face from Opposition & his earlier advice to Rahul Gandhi to get married, RJD chief Lalu Prasad Yadav says, "Whoever becomes the PM should not be without a wife. Staying at PM residence without a wife is wrong. This should be done away with..,"… pic.twitter.com/uh0dnzyoJk
— ANI (@ANI) July 6, 2023
शरद पवार के रिटायरमेंट पर क्या बोले लालू
शरद पवार के रिटायरमेंट पर बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि शरद पवार बहुत मजबूत नेता हैं लेकिन यह सब उनके भतीजे अजित पवार कर रहे हैं। उनके कहने से कोई रिटायर नहीं होगा, राजनीति में कोई कभी रिटायर नहीं होता है.' बता दें कि लालू यादव इन दिनों मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications