बिहारः तेज प्रताप की तबीयत खराब, राबड़ी-तेजस्वी पहुंचे अस्पताल
पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों की टीम उनके आवास पर पहुंची। साथ ही उनके आवास पर एंबुलेंस भी बुलायी गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से वे अपनी मां व पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर दो बार गए थे जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आने लगी।

वहीं तबीयत खराब की खबर सुन तेजप्रताप के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी है। बताया जा रहा है करीब 50 की संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं। तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव उन्हें देखने पहुंचे हैं। तेज प्रताप की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आनन-फानन में पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उन्होंने अपना पांच घंटे पहले ट्वीट भी किया था। इसमें उन्होंने एक कार्यकर्ता के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, हर जंग को जीतना हमारी आदत है क्यूंकि आप जैसे "कार्यकर्त्ता" ही हमारी ताकत हैं।
बता दें कि वे समस्तीपुर से आरजेडी के विधानसभा उम्मीदवार होंगे और इसके लिए वे काफी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति हो गई है और इसको लेकर आज (शनिवार) शाम में ही पांच बजे होटल मौर्य में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएग।
Recommended Video
इस प्रेस वार्ता में महागठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह तो आरजेडी की ओर से जगदानंद सिंह या तेजस्वी यादव में से कोई एक रहेंगे। इसी तरह वामदलों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से भी कई नेता शामिल रहेंगे।
सीट शेयरिंग के ऐलान के लिए ये प्रेस वार्ता शाम चार बजे के बाद होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच खींचतान के बाद शुक्रवार को इस पर सहमति बन गई और एक फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications