Video: लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

Lalu Yadav In Baba Hariharnath Mandir: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 'NDA और INDIA' गठबंधन के सहयोगी दल चुनावी तैयारियों के बीच सियासी ज़मीन तलाश रहे हैं। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी (बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री) के साथ पूजा करने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे।

लालू और राबड़ी के पूजा करने के लिए पहुंचते कार्यकर्ताओं ख़ूब नारेबाज़ी। वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुरोहित ने लालू यादव और राबड़ी देवी मंत्र उच्चारण के साथ पूजा- अर्चना करवाई। आपको बता दें कि इससे पहले लालू प्रसाद यादव हाल ही में गोपालगंज के थावे मंदिर में दर्शन गए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

Lalu worshiped Video

सोमवार 4 सितंबर को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने बाब हरिहरनाथ के दरबार में हाजिर होकर पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। इसके साथ देश भर में अमन, चैन और भाईचारा बने रहने की कामना की।

लालू प्रसाद यादव के पूजा अर्चना का वीडियो सामने आते ही, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कैसी कानून व्यवस्था है, सेतह का हवाला देकर ज़मानत मिली है। लालू यादव कभी बैडमिंटन खेलते दिखते हैं तो कभी भ्रमण करने निकलते हैं।

लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है तो उन्हें आराम करना चाहिए था। यह सिर्फ सेहत का हवाला देकर कानून की आंखों में धूल झोंकने के बराबर है। हाल ही लालू यादव गोपालगंज गए थे, वहां पुलिस अधिकारी उन्हें छाता लगा रहे थे। किसी मुजरिम को कोई छाता लगाए, यही कानून व्यवस्था है क्या?

लालू प्रसाद यादव की अगर तबीयत ठीक नहीं है तो वह फिर पार्टी कार्यालय, या बैठक में क्यों शामिल हो रहे हैं। अगर वह स्वस्थ्य हैं तो अपनी सज़ा को पूरा करें, क्योंकि वह सेहत खराब होने की वजह से ही बाहर हैं। अगर तबीतय खराब नहीं रहती तो उन्हें अभी लोग सलाखों के पीछे देखते, ना कि इधर के दौरे करते हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+