पीएम पर बरसे लालू, कहा- मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से खफा लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच आपसी संबंध नहीं है।

पटना। नोटबंदी पर जारी घमासान के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है।

lalu modi

लालू के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से खफा लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच आपसी संबंध नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी समेत आरबीआई और सरकार को निशाने पर लिया।

लालू यादव ने ट्वीट में कहा कि मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है। ये एक तरफ किक मारते हैं, मंत्री दूसरी तरफ, तीसरा मंत्री किसी और तरफ और आरबीआई/वित्त विभाग की अपनी-अपनी किक।

आरजेडी सुप्रीमो ने एक और ट्वीट के जरिए पीएम मोदी के कालेधन वाले बयान पर भी उन्हें घेरा। लालू यादव ने कहा कि कालेधन पर लगाम के साथ-साथ आतंकवाद और नकली नोट संबंधी बयान भी एक बार फिर जुमला साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप अभी देश चला रहे हैं फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं।

ट्वीट के जरिए आरजेडी सुप्रीमो ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

लालू प्रसाद यादव ने टिप्पणी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के जवाब में किया जिसमें उन्होंने कहा था कि नोटबंदी के जरिए हमारा बस एक ही गोल है कि पैसों को बैंक अकाउंट में जमा कराना।

बता दें कि 8 नवंबर को जब नोटबंदी का ऐलान हुआ था उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस फैसले से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, साथ ही काला धन भी वापस आएगा। इसके साथ-साथ टेरर फंडिंग पर भी रोक लगेगी।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा कि धूल में लट्ठ मारना बंद करिए। आत्ममुग्धता एवं आत्मप्रसिद्धि के फ्रेम से बाहर निकलकर विवेकपूर्ण देश को चलायें। गरीब जनता को तबाह मत करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+