कुश्ती देखकर नीतीश कुमार पर भड़के तेजप्रताप, कहा- चाचा को पकड़कर चीर देंगे

पटना। गोवर्धन पूजा के एक कार्यक्रम में रविवार को बिहार के गया पहुंचे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार और सुशील मोदी को आड़े हाथ लेकर विवादित बयान देकर बिहार की सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कुश्ती के मैच के बाद सभा को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी को अपना चाचा करते हुए कहा कि हम उन से नहीं डरते हैं और उन्हें चीर कर फाड़ देंगे। उन्होंने एक घंटे में किस तरह भाजपा के साथ पूरा खेल किया और चट मंगनी पट ब्याह रचाई है वो सभी को पता है। हम लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी डरा रहे हैं लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। उनके साथ साथ भगवा झंडा वाले को भी मारकर भगा देंगे।

कुश्ती देखकर नीतीश कुमार पर भड़के तेजप्रताप, कहा- चाचा को पकड़कर चीर देंगे

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनता को ठगते हुए किस तरह जनादेश का अपमान किया गया है यह सभी भली भांति जानते है और जनता उनके करतूतों को भी अब जान चुकी है ।पहले तो बिहार में शराबबंदी लागू करवाया और शराब के खिलाफ सख्त कानून बनाए लेकिन हकीकत ऐसी है कि बिहार में अब भी शराब खुलेआम बिक रही है। जब से इन दोनों ने शादी की है तब से नीतीश कुमार ने कभी साड़ी भी नहीं पहना अगर शादी करना था तो सारी सिंदूर सब लेना चाहिए था।

जब नीतीश कुमार हमारे घर आए थे तब हम वहीं मौजूद थे और देखा था कि किस तरह वह हमारे पापा का पैर पकड़ कर गिड़गिड़ा रहे थे लेकिन सरकार बनने के बाद पलटी मार लिए। इसीलिए हम लोगों ने अब उनका नाम पलटू राम रख दिया है। जब हम लोगों से इनका मतलब निकल गया तो हमारे घर में 6 बजे सुबह सीबीआई वालों को भेज दिया। लेकिन आज हम इस मंच से उन्हें यह बताना चाहते हैं कि लालू एंड फैमिली पूरा बिहार है और हम किसी से डरते नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+