सजा से पहले ही सेवा करने जेल पहुंच गए थे लालू के ये दो वफदार, निकले तो हुए फरार
पटना। चारा घोटाले मामले में लालू यादव के जेल जाने से पहले झारखंड के बिरसा मुंडा जेल पहुंचे उनके दोनों सेवकों धीरे-धीरे पर्दाफाश होने लगा है। जैसे ही फर्जी मामले में जेल जाने की बात सामने आई एसएसपी ने मामले की जांच का आदेश जारी कर दिया जिसके बाद लालू के दोनों सेवादार जेल से बाहर निकलें और फरार हो गए। अब पुलिस दोनों सेवादारों की खोज में दर दर भटक रही है तो दूसरी तरफ उनके सेवादारों पर FIR करने वाले सुमित यादव को भी पुलिस ढूंढ रही है लेकिन वह भी पुलिस के सामने अब तक नहीं आया है। लालू यादव के जेल जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था कि मदन और लक्ष्मण झूठे मुकदमे में उनकी सेवा करने के लिए जेल चला गया है और वहां लालू यादव का खाना बनाने का काम करता है।

सेवा के लिए लालू की सजा के पहले खुद पहुंच गए थे जेल
मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जांच का आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद यह पता चला कि दोनों सेवादार खुद पर फर्जी FIR दर्ज करा 23 दिसंबर से पहले जेल पहुंच गए थे क्योंकि दोनों को यह पता चल गया था कि लालू यादव अब बिरसा मुंडा जेल जाने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेजने से मना कर दिया तब कोर्ट में सेरेंडर का कोर्ट के आदेश से जेल चले गए। तो दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस पर भी संदेह बढ़ता जा रहा है किस तरह झूठी एफआईआर दर्ज की गई ना ही किसी तरह की सेवादारों की जांच की गई और कैसे वो जेल के भीतर पहुंच गए।

राजनीतिक गलियारों में मचा बवाल
वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव की सेवा करने के लिए खुद अपराधी बंन कर जेल चले जाने का मामला जैसे ही सामने आया बिहार की राजनीतिक गलियारे में बवाल मच गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन Action में आया और जांच के दौरान यह पता चला कि दोनों ने झूठ की FIR दर्ज करवा लालू यादव की सेवा के लिए जेल चले गए थे। फिर दोनों सेवादार जेल से बाहर निकलें और गायब हो गए जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

जेल में दोनों से मालिश करवाते थे लालू, बनावाते थे खाना
जेल से बाहर निकलने के बाद गायब होने के मामले में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अब लालू यादव किससे मालिश करवाएंगे। लालू के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया है पहले तो लालू ने गरीब लोगों का जमीन अपने नाम करवा लिया अब फर्जीवाड़े से सेवादारों को मालिश करवाने के लिए जेल बुला लिया। लालू प्रसाद और उनके परिवार पर दो निर्दोष लोगों को अपराध में धकेलने का आरोप लगाया है।

दोनों है लालू के काफी खास
आपको बताते चलें कि लालू यादव की सेवा के लिए जेल जाने वाला मदन रांची का रहने वाला है और डेयरी में काम करता है। इससे पहले भी जब लालू यादव जेल गए थे तो ऐसी ही एक मामले में वह जेल चला गया था। वहीं दूसरा सेवक लक्ष्मण लालू यादव का खास है जो पटना से दिल्ली तक उनके लिए खाना बनाने का काम करता था और खाना बनाने के साथ साथ वह लालू यादव का ध्यान भी रखता था।












Click it and Unblock the Notifications