तेज प्रताप की चेतावनी ,भाई-भाई के बीच फूट डालने वालों पर चलेगा चक्र

पटना। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने छोटे भाई और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के साथ किसी तरह के विवाद को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने भाई के साथ किसी भी तरह की अनबन से साफ इनकार किया है। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी ने दोनों भाईयों को लड़ाने की साजिश रची तो सीधा चक्र चलेगा।

lalu prasad yadav son tej pratap said no one can create dispute between me and tejaswi

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार इस कोशिश में हैं कि दोनों भाईयों को आपस में लड़ा दिया जाए। लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनका मजाक बनाने में लगे हैं। बात चीत के दौरान उन्होंने कहा कि जेपी मूमेंट के बाद अब बिहार में एलपी मूमेंट चलने जा रहा है। अब हमारा लक्ष्य सिर्फ एक है और वो है मिशन 2019।

बता दें कि बीच में सबकुछ शांत होने के बाद एक बार फिर से कयासें लगाई जा रही थीं कि वह पार्टी के भीतर तरजीह नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। इन कयासों ने जोर तब पकड़ा जब राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर आरजेडी कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी लेकिन तेज प्रताप वहां नहीं पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+