वो मौके, जब मोदी-नीतीश पर हमलावर लालू ने जमकर हंसाया

रांची। बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण के बाद राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि लालू, चारा घोटाले की सुनवाई के लिए झारखंड की राजधानी रांची में थे। प्रेस वार्ता के दौरान लालू पर महागठबंधन टूट जाने का दबाव तो स्पष्ट दिख रहा था लेकिन बीच में कुछ ऐसे पल भी आए जब अपनी बात से उन्होंने पत्रकारों को हंसा दिया।

हमने कहा जाओ राज करो

हमने कहा जाओ राज करो

लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमसे कहा था कि यही (लड़के) लोग आगे चल कर संभालेंगे। सीएम बनेंगे। तो हमने शिव की तरह कहा- जाओ राज करो। लेकिन नीतीश तो भारी भस्मासुर निकले। इस बात पर प्रेस वार्ता में ठहाके लगने लगे।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने महागठबंधन टूटने पर Nitish Kumar को कहा धोखेबाज । वनइंडिया हिंदी
    'हम आपको कई दिन का स्टॉक दे रहे हैं'

    'हम आपको कई दिन का स्टॉक दे रहे हैं'

    इसके थोड़ी ही देर बाद प्रेस वार्ता में किसी पत्रकार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर सवाल पूछा तो लालू ने कहा- देखिए हम आपको कई दिन का स्टॉक दे रहे हैं। एक ही बार में सब नहीं चल सकता तोड़ तोड़ कर बोलो। जिस पर फिर से वार्ता में ठहाके लग पड़े।

    लाइफ ही नहीं तो क्या लाइव चलेगा?

    लाइफ ही नहीं तो क्या लाइव चलेगा?

    इसके बाद फिर लालू से किसी पत्रकार ने कहा कि लाइव चल रहा है तो उन्होंने कहा कि लाइव चल रहा है तो चलने दो। जब लाइफ ही नहीं तो क्या लाइव चलेगा। इस पर भी सब लोग हंस पड़े।

    'राम नाम सत्य है'

    'राम नाम सत्य है'

    नीतीश कुमार को हत्या का आरोपी बताने और अन्य मुद्दों के सवाल का जवाब देने के दौरान लालू ने जब कहा कि 'तेजस्वी बहाना था, इनको बीजेपी के गोद में जाना था, राम नाम सत्य है।' तो फिर लो हंस पड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+