लालू ने मोदी से क्यों पूछा, 'R.K मोदी तुम्हारा मौसा है या फूफा'

बिहार में घोटालों को लेकर सुशील मोदी इन दिनों लालू प्रसाद यादव पर लगातार हमलावर हैं। लालू ने भी अब पलटवार किया है।

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी के बीच ट्विटर वार जारी है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लालू को घेरने में जुटे सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट करके हमला बोला था। अब लालू ने भी ट्वीट के ही जरिए सुशील मोदी पर पलटवार किया है। लालू के अलावा आरजेडी ने भी अपने नेता के बचाव में ट्वीट किया है।

lalu yadav

दरअसल रविवार को सुशील मोदी ने ट्वीट किया, 'लालू ने मेरे रिश्तेदारों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है, जिससे मैं उनकी पोल खोलना बंद कर दूं। मैं दोषी लालू से ब्लैकमेल होने वाला नहीं हूं। मैं पहले एबीवीपी का कार्यकर्ता था औप अब राजनीति में हूं। मैं किसी भी बिजनेस या कॉन्ट्रेक्ट में शामिल नहीं हूं। लेकिन लालू को बताना होगा कि किसी बिजनेस या कॉन्ट्रैक्ट के बिना वो कैसे 1000 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए।'

आरजेडी ने भी किया ट्वीट

इसके जवाब में लालू ने ट्वीट किया, 'रिश्तेदार बताते हो, बताओ R.K मोदी तुम्हारा मौसा है या फूफा? रिश्तेदारी की चादर लम्बी होती है मां-जाये सगे भाई को रिश्तेदार मत बताओ।' लालू के अलावा आरजेडी ने भी सुशील मोदी पर हमला बोला है। आरजेडी ने ट्वीट किया है, 'सुशील मोदी ने अपने भाई आरके मोदी की कंपनियों के जरिए बेनामी संपत्ति इकट्ठा की है और दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं।'

आपको बता दें कि बिहार में आजकल लालू प्रसाद यादव परिवार के ऊपर कई घोटालों के आरोप लग रहे हैं, जिनमें मिट्टी घोटाला सबसे ज्यादा चर्चा में है। सुशील मोदी ने पिछले दिनों कहा कि लालू यादव के तमाम घोटाले के सबूत उन्हें सरकार में शामिल अधिकारियों और नीतीश के करीबी लोगों से मिले हैं। ये भी पढ़ें- 'पर्दे के पीछे छुपकर नीतीश के करीबी कर रहे लालू के घोटाले को उजागर'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+