Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लालू फैमिली की एजुकेशन रेस में तेजस्वी से आगे 'Tej Pratap', फिर भी निकले फिसड्डी! 7 बेटियां सुपरहिट

Lalu Prasad Yadav Family Report Card: लालू यादव का परिवार सिर्फ राजनीति ही नहीं, पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी काफी चर्चा में है। लेकिन यह चर्चा तब और दिलचस्प हो जाती है, जब पता चलता है कि जिस बेटे को 'राजनीतिक वारिस' बनाया गया, वो 9वीं पास है, और जो बड़ा बेटा है वो 12वीं के बाद फिसड्डी हो गया। वहीं बेटियां पढ़ाई के मामले में दोनों भाइयों पर भारी हैं।

तेज प्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट से मचा पारिवारिक भूचाल अब शिक्षा की तुलना तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं कि लालू-राबड़ी के 9 बच्चों में कौन कितनी पढ़ाई कर चुका है और कौन राजनीति से दूर रहकर अपनी पहचान बना रहा है...

Lalu Prasad Yadav Family

लालू-राबड़ी के 9 रत्न, कौन कितना खास?

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कुल 9 संतानें हैं - 7 बेटियां और 2 बेटे। सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती हैं और सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों बेटे राजनीति में सबसे आगे हैं, लेकिन शैक्षणिक योग्यता के मामले में सबसे पीछे!

बेटियां निकलीं सुपरहिट, पढ़ाई में भी और शादियों में भी

  • मीसा भारती (Misa Bharti): सबसे बड़ी बेटी, एमबीबीएस डॉक्टर और राज्यसभा सांसद। दिल्ली AIIMS से MBBS करके राजनीति में आईं।
  • रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya): एमबीबीएस डॉक्टर, सिंगापुर में रहती हैं। पिता को किडनी डोनेट कर सुर्खियों में रहीं।
  • चंदा यादव (Chanda Yadav): वकील हैं, पुणे से एलएलबी किया है। शादी पायलट विक्रम सिंह से हुई है।
  • रागिनी यादव (Ragini Yadav): इंटर पास, इंजीनियरिंग अधूरी। एलआईसी एजेंट हैं। शादी SP नेता राहुल यादव से हुई।
  • हेमा यादव(Hema Yadav): B.Tech, BIT रांची से। शादी दिल्ली के विनीत यादव से हुई।
  • अनुष्का यादव(Anushka Yadav): इंटीरियर डिजाइनर, हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे से शादी की।
  • राजलक्ष्मी यादव(Rajlaxmi Yadav): B.Com, अमिटी यूनिवर्सिटी से। शादी मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से।

बेटों की हालत - राजनीति में स्टार, पढ़ाई में ज़ीरो?

  • तेज प्रताप यादव(Tej Pratap Yadav): 12वीं पास, कभी राजनीति में मंत्री रहे, लेकिन विवादों और धार्मिक शो-ऑफ की वजह से चर्चा में रहे। वेशभूषा और सोशल मीडिया की वजह से विवादों में रहे। खुद को शिवभक्त और धर्म-प्रेमी बताते हैं।पढ़ाई के बाद राजनीति में आ गए, लेकिन गंभीरता कम दिखी।
  • तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav): 9वीं तक पढ़ाई, क्रिकेट छोड़ राजनीति में आए। सबसे बड़ी बात ये कि इतने कम पढ़े होने के बावजूद बिहार के डिप्टी CM रहे। राजनीतिक सूझबूझ से खुद को साबित किया। IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स के सदस्य रहे लेकिन कभी खेले नहीं। अब RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

तेजस्वी Vs तेज प्रताप: कौन है असली वारिस?

  • तेज प्रताप उम्र और पढ़ाई दोनों में बड़े हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ने कम उम्र और कम पढ़ाई के बावजूद सियासत में बाजी मारी।
  • तेजस्वी 26 की उम्र में बिहार के डिप्टी सीएम बने।
  • तेजस्वी ने लालू की राजनीति को 21वीं सदी की ज़रूरतों और तकनीक से जोड़ा।

लालू की विरासत: बेटियों को डिग्रियां, बेटे को सियासत

लालू प्रसाद यादव ने मंडल राजनीति और सामाजिक न्याय को लेकर अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन अगली पीढ़ी में तेजस्वी यादव ही वो नेता बनकर उभरे हैं जो रोजगार, शिक्षा और डिजिटल बिहार की बात करता है।

राजनीति में अब अगला पड़ाव 2025 का विधानसभा चुनाव है, जहां तेजस्वी एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी ठोकने की तैयारी में हैं। उधर तेज प्रताप, विवादों और वियोग के मोर्चे पर उलझे हैं।

आइए अब एक नजर लालू के राजनीति वारिस पर...

पिता रहे मुख्यमंत्री, बेटा बना ते डिप्टी CM

लालू प्रसाद यादव तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में रेल मंत्री की कुर्सी भी संभाली। उन्होंने जातिगत राजनीति के साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया, पर चारा घोटाले और कानूनी उलझनों ने उनके राजनीतिक सफर को जटिल बना दिया।

इसी दौरान तेजस्वी यादव राजनीति में सक्रिय हुए। 2015 में जब नीतीश कुमार और लालू यादव ने महागठबंधन बनाया, तब महज़ 26 साल की उम्र में तेजस्वी बिहार के डिप्टी सीएम बने। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

तेजस्वी का राजनीतिक सफर

  • 2015: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री (नीतीश के नेतृत्व में)
  • 2017: जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के बाद सरकार गिर गई, तेजस्वी विपक्ष के नेता बने
  • 2020: तेजस्वी के नेतृत्व में RJD-led गठबंधन NDA से केवल कुछ सीटों से पीछे रह गया
  • 2022-2024: एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनी, तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने और स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, शहरी विकास जैसे अहम विभाग संभाले
  • 2024 के बाद: NDA की वापसी के बाद वे एक बार फिर विपक्ष के नेता बने लेकिन युवाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मुखर रहने लगे

नाम 'तेज' , फिर भी फिसड्डी?

  • 2015: तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ (वैशाली) सीट से जीत हासिल की और पहली बार विधायक बने। इसके बाद वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त हुए। हालांकि, जुलाई 2017 में महागठबंधन टूटने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
  • 2020: तेज प्रताप ने हसनपुर (समस्तीपुर) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जिससे वे दूसरी बार विधायक बने।
  • 2022: नीतीश कुमार के पुनः महागठबंधन में शामिल होने के बाद, तेज प्रताप को बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया था।

लालू का 'राजनीतिक वारिस'

लालू यादव के 9 बच्चों में से तेजस्वी को ही उनका राजनीतिक वारिस माना गया। तेजस्वी ने भी पिता की विरासत को संभालते हुए राजनीति में न केवल अपने लिए जगह बनाई, बल्कि RJD को युवाओं और नए वोट बैंक से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। जहां पिता ने मंडल आंदोलन और सामाजिक न्याय को आवाज दी, वहीं बेटा अब शिक्षा, रोजगार, और विकास जैसे मुद्दों को आगे बढ़ा रहा है।

(सोर्स-मीडिया/माई नेता)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+