फिर नहीं गए लालू CBI के सामने, वकील के जरिए मांगा 2 हफ्ते का समय

सीबीआई के सामने पेश नहीं होने की वजह से लालू यादव ने राजनीतिक कारणों में उलझन की बात बताई थी और कुछ दिनों का समय मांगा था। इसी तरह आज भी सीबीआई अधिकारियों के सामने वो पेश नहीं हुए।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीबीआई के भेजे गए नोटिस पर आज दिल्ली में पेश नहीं हुए और अपने एडवोकेट के माध्यम से 2 हफ्ते का समय मांगा है। आज सुबह से ही लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे के साथ सीबीआई दफ्तर में जाने वाले थे। इस बात की खबर चारों तरफ फैल गई थी लेकिन अंतिम मौके पर वो सीबीआई अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए। जहां उनके एडवोकेट ने आवेदन देते हुए सीबीआई से लालू की पेशी के लिए 2 हफ्ते का समय मांग लिया।

Lalu Prasad Yadav ask 2 weeks to face CBI

बता दें की रेलवे टेंडर घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव आरोपी हैं। जहां सीबीआई ने लालू यादव और उनके बेटे को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था। इससे पहले भी सीबीआई अधिकारियों ने 11 सितंबर को लालू यादव और 12 को तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था लेकिन वो वहां नहीं पहुंचे। सीबीआई के सामने पेश नहीं होने की वजह से लालू यादव ने राजनीतिक कारणों में उलझन की बात बताई थी और कुछ दिनों का समय मांगा था। इसी तरह आज भी सीबीआई अधिकारियों के सामने वो पेश नहीं हुए और अपने वकील के जरिए 2 हफ्ते का समय मांगा है।

Lalu Prasad Yadav ask 2 weeks to face CBI

गौरतलब है कि आज से 3 दिन पहले CBI अधिकारियों ने दोबारा समन जारी करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। जहां 25 सितंबर को लालू को तो 26 को तेजस्वी से पूछताछ होनी थी। लेकिन लालू फिर से सीबीआई के समाने उपस्थित नहीं हुए। सूत्रों की अगर मानें तो लालू प्रसाद यादव सीबीआई के सामने इसलिए नहीं जा रहे हैं की पूछताछ के बाद सीबीआई जल्द चार्जशीट पेश कर देगी और चार्जशीट पेश होने के बाद उनकी मुश्किलें दिन दो-गुनी रात चौ-गुनी बढ़ने लगेगी। इसीलिए बहाना बनाते हुए वो CBI अधिकारियों के सामने पूछताछ के लिए नहीं जा गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+