'नीतीश-BJP ने बिहार को नीचे से टॉप करा दिया', नीति आयोग की रिपोर्ट पर लालू यादव का तंज
'नीतीश-BJP ने बिहार को नीचे से टॉप करा दिया', नीति आयोग की रिपोर्ट पर लालू यादव का तंज
पटना, 05 जून: नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इंडेक्स-2020-21 की लिस्ट में केरल टॉप पर है। केरल ने 75 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि बिहार को 52 के स्कोर के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नीति आयोग की रिपोर्ट पर कटाक्ष किया। नीति आयोग का सीडीजी इंडेक्स स्वास्थ्य, शिक्षा, लिंग, आर्थिक विकास, संस्थानों, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सहित विभिन्न मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन करता है। लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार को तो नीचे से ही टॉप करा दिया गया है है।
Recommended Video

लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार (04 जून) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''नीतीश-भाजपा के 16 वर्षों के अथक प्रयास और नकारात्मक राजनीति का ही प्रतिफल है कि बिहार नीचे से शीर्ष पर है। कथित जंगलराज का रोना रोने वाले पूर्वाग्रह से ग्रस्त जीव आजकल जुबान पर ताला जड़ बिलों में छिपे हैं। बिहार का सत्यानाश हो जाए लेकिन उन लोगों को सामाजिक आर्थिक न्याय गवारा नहीं''
लालू प्रसाद यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में 03 जून को कहा था, ''बधाई हो! आख़िरकार 16 वर्षों की बिहारनाशक मेहनत से नीतीश ने बिहार को नीचे से टॉप करा ही दिया।''
लालू यादव की तंज का जवाब देते हुए जद (यू) विधायक और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार कहा, ''क्या लालू प्रसाद यादव अब नीति आयोग का समर्थन करने लगे हैं? वह आयोग के गठन के विचार के विरोधी थे। बिहार विकासशील राज्यों में से एक है और कुछ वर्षों से इसकी वार्षिक विकास दर कई विकसित राज्यों की तुलना में बेहतर रही है। एसडीजी इंडेक्स लंबी अवधि के लक्ष्यों के बारे में है। बिहार सरकार ने बुनियादी ढांचे और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट विकास किया है। जहां तक लालू प्रसाद यादव की तंज का सवाल है, क्या वह अपने कार्यकाल के दौरान बिहार के विकास सूचकांक का खुलासा करेंगे?''












Click it and Unblock the Notifications