Bihar Politics: लालू के चहेते MLC सुनील सिंह ने चिराग के साथ शेयर की तस्वीर, CM नीतीश पर कसा तंज़

RJD MLC Sunil Singh, Bihar News: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां बढ़ चुकी हैं। राजनेताओं एक्टिविटीज़ के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। रविवार को भाजपा नेता नित्यानंद राय और RLJD अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुलाक़ात के भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे थे। वहीं अब राजद एमएलसी द्वारा चिराग पासवान के साथ तस्वीर शेयर करने के भी कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चहेते एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने चिराग पासवान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तंज कसा है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि साहब जी से बड़ा डर लगता है। इसलिए हनुमान चालीसा पढ़ते हुए तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं।

Lalu favorite MLC Sunil Singh shared a picture with Chirag, targeted CM Nitish Bihar Politics

वन इंडिया हिंदी ने जब एमएलसी सुनील कुमार सिंह से इस बाबत करने के लिए कॉल किया। सुनील कुमार सिंह ने कॉल रिसीव कियो तो उनसे पहला सवाल था कि आपने चिराग पासवान के साथ तस्वीर शेयर की है। इस कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, इस पर क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो बात (पाला बदलना) आप लोग सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है।

सुनील कुमार सिंह से जब दूसरा सवाल किया गया कि आपने चिराग पासवान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए महागठबंधन के सहयोगी दल के नेता सीएम नीतीश पर तंज़ कसते हुए लिखा है, साहब जी से डर लगता है, इस पर क्या कहना चाहेंगे। सवाल सुनते ही सुनील कुमार सिंह ने बिना कुछ जबाव दिए कॉल काट दिया।

आपको बता दें कि राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हनुमान चालीसा पढ़ते हुए तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं, साहब जी से डर लगता है। आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब सुनील कुमार सिंह ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ तस्वीर शेयर नहीं कि है। इससे पहले अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) के साथ तस्वीर साझा करने पर सीएम नीतीश कुमार ने जमकर राजद एमएलसी की क्लास लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+