संघ के नए ड्रेस पर लालू ने कहा- पैंट ही नहीं, माइंड को भी फुल करवाएंगे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नई पैंट पर टिप्पणी की है।

अपने ट्विटर एकाउंट पर संघ के स्वयंसेवकों की फुल पैंट में फोटो के साथ लालू ने लिखा है कि 'अभी तो हमने हाफ को फुल पेंट करवाया है, माइंड को भी फुल करवाएंगे।'
ट्वीट में लालू ने लिखा है कि पैंट ही नहीं सोच भी बदलवाएंगे। हथियार भी डलवाएंगे। जहर नहीं फैलने देंगे।'
राबड़ी देवी सही कहती थीं...
एक अन्य ट्वीट ने लालू ने लिखा है कि 'हमने RSSको फुल पैंट पहनवा ही दिया। राबड़ी देवी ने सही कहा था इन्हें संस्कृति का ज्ञान नही, शर्म नहीं आती, बूढ़े-बूढ़े लोग हाफ पैंट में घूमते है।'
लालू की यह टिप्पणी तब आई है जब संघ ने महाराष्ट्र स्थित नागपुर में अपने स्थापना का 91वां सालगिरह मनाया। इस दौरान सभी स्वयंसेवक फुल पैट में थे।
बता दें कि इसी साल मार्च में संघ ने पैंट के हाफ से फुल किए जाने की घोषणा की थी। परंपरागत हाफ पैंट को हटाकर, फुल पैंट और सफेद शर्ट को संघ की नया गणवेश बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications