बिहारः पत्नी ने बेटियों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में शराबी पति से परेशान होकर पत्नी ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर शनिवार की रात को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त संजय कुमार पटेल के रूप में हुई है। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पत्नी रिंकी देवी को हिरासत में ले लिया गया है।

lakhisarai wife did murder of husband with help of daughters

गांव वालों के मुताबिक शनिवार की शाम संजय कुमार पटेल शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान पत्न रिंकू देवी, बेटी गुंजन कुमारी और अंजली कुमारी दीपावली के लिए घर की साफ-सफाई में जुटी हुई थी। नशे की हालत में देखकर संजय की पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पत्नी और दोनों बेटियों ने मिलकर संजय कुमार पटेल को ईंट-पत्थर से कूच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात के वक्त ही शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाईं।

शव को बथान पर छोड़कर वे लोग घर के अंदर सो गईं। शराब पीने के आरोप में संजय कुमार पटेल पहले भी जेल जा चुका है। शनिवार को भी संजय के शराब पीने की शिकायत बिहार राज्य उत्पाद नियंत्रण कक्ष में की गई थी। सूचना पर मेदनी चौकी थाना की प्रशिक्षु दारोगा ममता कुमारी ने पुलिस बल के साथ किरणपुर गांव जाकर संजय की खोजबीन की थी लेकिन विफल रही। रविवार सुबह में आस-पड़ोस के लोगों की नजर संजय के शव पर पड़ी।

इसके बाद मृतक के भाई अजय कुमार ने फोन पर मेदनी चौकी थानाध्यक्ष रुबिकांत कच्छप को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर एसडीपीओ रंजन कुमार ने भी पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पत्नी द्वारा ही संजय की हत्या कर दी गई। केस दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+