देवर से चल रहे प्रेम-प्रसंग में पति बन रहा था रास्ते का रोड़ा तो पत्नी ने रची खौफनाक साजिश
लखीसराय। बिहार के लखीसरायर जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां देवर से प्रेम करने वाली महिला ने अपने पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। यह घटना बीते 15 अगस्त की है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए शूटर और पत्नी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि देवर के साथ चल रहे अवैध संबंध में महिला का पति रुकावट बन रहा था, जिसे हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक साजिश रची।

महिला ने इस घटना को अपने देवर की मदद से अंजाम दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सुशील कुमार ने बताया कि बीते 15 अगस्त को देर शाम हलसी थाना क्षेत्र के गौरा के बहियार मे सुरेन्द्र यादव की अज्ञात अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन नामजद एवं दो अज्ञात लोगों पर मृतक के पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराया था।
इस वारदात के बाद एसपी सुशील कुमार ने एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया तब जाकर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके देवर से अवैध संबंध पिछले 10 वर्षों से चला आ रहा था। इस अवैध संबंध में पति सुरेंद्र यादव बाधा बना हुआ था। इसी को लेकर पत्नी गुलफुल देवी ने सुपारी देकर पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया।
जबकि मृतक की पत्नी द्वारा मृतक के भांजा द्वारा लड़की भगाने मे हत्या की बात कह पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह मामला पूरी तरह से गलत पाया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पत्नी गुलफुल देवी के अलावा शूटर सुनील कुमार मिस्त्री उर्फ कम्प्यूटर, रूदल ढाड़ी, एवं मृतक के भाई रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications