Bihar News: लखीसराय में सनकी आशिक ने जिसके लिए मचाया तांडव, वह भी हार गई ज़िंदगी की जंग

Bihar News, Lakhisarai Goli Kaand: बिहार के लखीसराय में सोमवार के दिन अहले सुबह एक परिवार के 6 सदस्यों को गोली मारी गई। गोली कांड उस वक्त हुआ जब एक परिवार छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य देकर वापिस घर लौट रहा था। इस वारदात की जब वजह पता चली तो लोगों के भी होश उड़ गए।

सनकी आशिक ने एक तरफ़ा प्यार में उस लड़की के परिवार वालो पर हमला कर दिया, जिससे वह प्यार करता था। अंधाधुंध फ़यारिंग में 6 लोगों को गोली लगी, जिसमें 3 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं अस्पताल में 3 लोग ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

Lakhisarai Sanki Ashiq ne jiske liye golikaand wo yuvti bhi har gayi zindagi ki jung bihar news

इस पूरे मामले में पंकज कुमार (पुलिस अधीक्षक, लखीसराय) की मानें तो आरोपी युवक आशीष चौधरी अपने पड़ोस में रहने वाली युवती से एकतरफ़ा प्यार करता था। 10 पहले भी पड़ोसी से विवाद के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की कोशिश की थी। वहीं नाकाम होने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पंजाबी मुहल्ला वार्ड नंबर 15 के रहने वाले आरोपी आशीष चौधरी की अंधाधुंध फ़ायरिंग में घायल हुए चंदन झा, राजनंदन झा और दुर्गा कुमारी की मौत हो गई है। वहीं घायल शशि भूषण, प्रीति देवी और लवली देवी का गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज जारी है।

सनकी आशिक ने जिसके लिए पूरे परिवार पर अंधाधुंध फ़ायरिंग की, वह लड़की भी इस दुनिया को अलविदा बोल चुकी है। प्यार के पागलपन में आरोपी आशीष चौधरी ने एक खुशहाल परिवार में मातम पसार दिया है। आपको बता दें कि 20 नवंबर को कवैया थाना क्षेत्र (लखीसराय जिले के) में एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मारी गई। जब वह लोग छठ के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य देकर वापिस लौट रहे थे। वहीं आरोपी युवक फ़रार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+