Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहारः प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी पत्नी तो गांव वालों ने करा दी शादी फिर पति ने उतार दिया मौत के घाट

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के बिरूपुर थाना क्षेत्र के तुरकजैनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिर दल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या का कारण हैरान कर देने वाला है। बताया जा रहा है कि महिला को कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ा लिया था।

lakhisarai husband did murder of his wife

इसके बाद दोनों को रातभर बांधकर रखा गया और सुबह में शादी करा दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को उसके पहले पति के यहां भेज दिया गया। बीती रात महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। वहीं ऑनर किलिंग की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 2 मई को तुरकजैनी गांव में लोगों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया था। महिला का नाम अनीता कुमारी बताया जा रहा है और उसके पति का नाम चंदन महतो है। चंदन महतो किसी निमंत्रण में शामिल होने गांव से बाहर गया था।

इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को बुला लिया। अनीता और उसके प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ा और रातभर दोनों को एक पेड़ से बांधकर रखा। फिर सुबह में पंचायत के फैसले पर दोनों की शादी करा दी गई। यही नहीं शादी कराने के बाद गांव वालों ने महिला को उसके घर वापस भेज दिया।

इधर, इस घटना का पता चलते ही महिला का पति चंदन महतो आगबबूला हो गया। उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला की हत्या की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना तुरंत विरूपुर पुलिस को दी गई। मृत महिला के भाई ने बहन के पति चंदन महतो और ससुर अवधेश महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिले के एसपी सुशील कुमार ने मामले की विस्तृत जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+