वो चुनावी मैदान जहां छिना था 'सुहाग', पति की तस्वीर लेकर आई लेडी और ले गई 'जीत का प्रमाण'
बिहार निकाय उपचुनाव में अधिकतर नगर निकाय की सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। ऐसे में एक नगर परिषद की सीट चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक महिला प्रत्याशी के पति की पूर्व में हत्या कर दी गई थी।
Bihar Municipal By-Election: बिहार निकाय उपचुनाव में मधुबनी, गया, नवादा, जमुई, बांका समेत कई जगहों से चुनाव परिणाम आ चुके है। मधुबनी के पहले मेयर चुनाव के नतीजे आने के बाद उपद्रव देखा गया। राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के घर पर पथराव भी किया गया। वहीं बिहार निकाय उपचुनाव में नरकटियागंज की सीट चर्चा का विषय बनी है। जहां नगर परिषद चुनाव में पति की मौत की मौत के बाद हुए उप चुनाव में पत्नी ने जीत हासिल कर की है।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की नरकटियागंज नगर परिषद के सभापति प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव की चुनाव के दौरान हत्या कर दी गई थी। जिसके के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिया था। अब उप चुनाव में उनकी पत्नी रीना देवी ने जीत दर्ज की है। रीना देवी को 7044 वोट मिले हैं। जबकि निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 3315 वोट प्राप्त हुए।

वर्ष 2022 में हुए बिहार निकाय चुनाव (Bihar Nagar Nikay Chunav) में नर्कटियागंज से प्रॉपर्टी डीलर राजेश श्रीवास्तव सभापति प्रत्याशी बनाए गए थे। लेकिन 2 दिसंबर 2022 को रात करीब आठ बजे नरकटियागंज में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कई लोग आरोपी बनाए गए। बाद में हात्याकांड के मुख्य आरोपी फिरदौस ने आत्मसमर्पण किया। पूछताछ में राजेश श्रीवास्तव की हत्या के षडयंत्र में निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी को भी आरोपी बनाया है। उन्हें मामले में गिरफ्तार कर कर जेल भेजा गया है।
नरकटियागंज उप चुनाव में जीत के बाद राजेश श्रीवास्तव की पत्नी भावुक हो गईं। जब वे निर्वाचन अधिकारी के पास जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंची तो उनके हाथ में पति की तस्वीर थी। इस मौके पर रीना देवी ने कहा कि पति का सपना साकार किया है। रीना देवी ने बताया कि 20 साल बनाम 2 साल का जो बिगुल फूंका था। जिसको लेकर पति के बाद वे चुनावी मैदान में थीं और उन्हें जनता ने पूरा समर्थन दिया।












Click it and Unblock the Notifications