पटना: नीतीश के शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाती महिला, खुलेआम बेच रही है शराब

बिहार में शराबबंदी के बावजूद एक महिला यह कह कर शराब बेचती है कि 'चाहे फांसी पर लटका दो मैं तो शराब बेचूंगी। मेरी जिंदगी इसी रोजी-रोटी से चलती है, पुलिस अपना काम करे मैं अपना काम कर रही हूं।'

पटना। बिहार में शराबबंदी अभियान को सख्ती से लागू करने के बाद इसकी मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। जब कहीं भी किसी सभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करते हैं तो वह शराबबंदी की चर्चा करना नहीं भूलते। उनका कहना है कि शराबबंदी के बाद राज्य की महिलाएं खुश हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं एक एैसी महिला के बारे में जिस पर नीतीश कुमार के शराबबंदी का असर नहीं पड़ा है।

पटना: नीतीश के शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाती महिला, खुलेआम बेच रही है शराब

शराबबंदी के बाद भी महिला शराब बेचती है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करती है तो यही कहती है कि मरते दम तक शराब बेचुंगी चाहे जेल भेजो या फांसी पर लटका दो। शराबबंदी की मुहिम को ठेंगा दिखाते हुए यह विधवा तीसरी बार शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार हुई है।

पटना: नीतीश के शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाती महिला, खुलेआम बेच रही है शराब

जानकारी के मुताबिक यह महिला बिहार के लखीसराय जिले में लोहारपट्टी गांव की रहने वाली है। महिला का नाम मंजू देवी है और पुलिस को इसके पास से झारखंड एक्साइज के 200 एमएल वाले 51 पाउच शराब के बरामद हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला शराबबंदी के बाद भी खुलेआम शराब बेचती है। कई बार पुलिस ने उसे शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर वह शराब बेचने लगी। इस मामले में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने यह बात कही।

वहीं जब शराब के साथ गिरफ्तार हुई मंजू देवी से बातचीत की गई तो उसने कहा कि "मेरे पास शराब बेचने के सिवाए और कोई दूसरा काम नहीं है। पति के मर जाने के बाद शराब ही मेरा एक मात्र सहारा है। इसी की कमाई से मेरी रोजी-रोटी चलती है। पुलिस का क्या है वह तो अपना काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उसी तरह मेरा काम भी शराब लाना और लोगों को शराब पिलाना है जिसे मैं मरते दम तक नहीं छोड़ सकती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+