'आरुषि ' ने धोखे से हनीट्रैप में फंसाया, फिर पाकिस्तान को सैन्य ठिकानों की खुफिया जानकारी देने लगा युवक
Man gave info to Pakistan: हाल ही में कोलकाता एसटीएफ की टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो हनीट्रैप के मामले में फंसा हुआ था। ये युवक एक लड़की के जाल में फंसकर भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को भेज रहा था। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव था।
'आरुषि शर्मा' ने ऐसे फंसाया
मामले की शुरुआत होती है, युवक की आरुषि शर्मा नाम की एक लड़की से दोस्ती के जरिये। आरुषि शर्मा नाम की फेसबुक प्रोफाइल से लड़के ने दोस्ती कर ली। वो बातें करने लगा। लेकिन उसे क्या ही पता था कि ये कोई लड़की नहीं बल्कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव है। जिसने लड़की बनकर फेसबुक अकाउंट बनाया और उससे दोस्ती कर ली।

दरअसल, आरोपी बिहार का रहने वाला है। जिसकी दोस्ती एक ऐसी लड़की से हुई, जो असल में एक फर्जी अकाउंट था। ये अकाउंट सिर्फ भारतीय सैन्य ठिकानों और उससे जुड़ी अहम जानकारियां निकलावने के लिए बनाया गया था। आरुषि शर्मा ने शख्स को बताया कि उसकी बहन एक पत्रकार है और उसी के लिए उसे ये जानकारियां चाहिए होंगी। वो एक न्यूज ऑर्गनाइजेशन में काम करती है।
'आज तक' की खबर के मुताबिक, बीते साल अक्टूबर के महीने में भक्तबंशी झा दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय कूरियर कंपनी के लिए कूरियर डिलीवरी मैन के तौर पर काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में आया था।
दरअसल, इस पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने शख्स से आरुषि शर्मा नाम की एक फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद उसने लड़की बनकर उस झा से बातचीत की और धीरे-धीरे उनकी ये बातचीत दोस्ती में बदल गई।
आरुषि भारतीय मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप चला रही थी। धीरे-धीरे झा और वो दोनों व्हाट्सएप कॉल पर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील बातें करने लगे। इस इंटेलिजेंस ने झा को बताया था कि उसकी बहन एक डिफेंस जर्नलिस्ट है और न्यूज ऑर्गनाइजेशन में काम करती है। उसी के लिए ये जानकारी चाहिए।
इस दौरान झा ने कई बार एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के पुरुष अधिकारी से भी बातचीत की। इस अधिकारी को उसके सामने आरुषि के पिता के रूप में पेश किया गया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications