जानिए कौन हैं बिहार के नए गवर्नर सत्यपाल मलिक
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रहे सत्यपाल मलिक को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 दिसंबर 1952 को हुआ था। वे जनता दल के टिकट पर पहली बार 1989 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने उस समय के कांग्रेस सांसद उषा रानी तोमर को लगभग 78 हजार मतों के अंतर से हराया था।

इसके बाद सत्यपाल मलिक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें लोकसभा के लिए एक बार फिर से अलीगढ़ का टिकट मिला, लेकिन वे वह चुनाव हार गए। इस चुनाव में वे चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद वे 20 फरवरी 2004 को मलिक भाजपा में शामिल हुए।
काफी लबें समय से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सत्यपाल मलिक को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। आपको बता दें कि रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद बिहार में राज्यपाल का पद खाली हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications